गौतम गंभीर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, इन बड़ी कंपनियों से मांगा 2.50 करोड़ का हर्जाना, वजह बेहद दिलचस्प
Published - 19 Mar 2026, 04:18 PM | Updated - 19 Mar 2026, 04:24 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 की खिताब जीतने के बाद अब दिल्ली हाई कोट का दरवाजा खटखटाया है। गंभीर डीपफेक वीडियो का शिकार बने हैं, जिसके कारण उन्होंने सख्त रुख अपनाया है और दिल्ली हाई-कोर्ट पहुंचे हैं।
गंभीर (Gautam Gambhir) एक सिविल सूट दाखिल करके अपने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, वर्तमान समय में डीपफेक की घटनाएं काफी सामने आ रही हैं, जिससे न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि हर बड़ी हस्तियां परेशान हैं।
Gautam Gambhir की फर्जी वीडियो हुई थी वायरल
साल 2025 के आखिर में कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नाम, चेहरे और उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल कियागया था। कुछ लोगों ने वॉयस क्लोनिंग तकनीक, एआई और फेस-स्वैपिंग के जरिए एक वीडियो बनाई थी, जिसमें गंभीर (Gautam Gambhir) कुछ ऐसी बाते कहते नजर आ रहे थे, जो कि उन्होंने कभी कही ही नहीं।
ये वीडियो अपलोड होते ही काफी तेजी से वायरल हुई और कुछ ही समय बाद इनपर लाखों व्यूज आ गए, जबकि लोगों ने इस फेक वीडियो को सच मान लिया था, जिसके कारण गंभीर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, वह भी उस चीज के लिए जो कि उन्होंने कभी कही नहीं थी।
पद से इस्तीफा देने की कही थी बात
सोशल मीडिया पर वायरल हुई दो वीडियों में से एक वीडियो में कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के मुख्य के पद से इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं, जो कि उन्होंने सच में कभी नहीं कही थी। इसके अलावा दूसरी वीडियो में वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर विवादित टिप्पणी करते नजर आए थे।
इन वीडियो पर कुल 37 साल व्यूज आए थे। जहां फर्जी इस्तीफे वाली वीडियो पर 17 साल और वरिष्ठ खिलाड़ियों पर टिप्पणी वाली वीडियो पर 20 लाख से अधिक व्यूज आए थे। यही कारण है कि कोच गौतम गंभीर ने अपनी मदद के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
2.5 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में कोच गौतम गंभीर ने 16 से अधिक कंपनियों पर आरोप लगाए हैं, जिनमें सोशल मीडिया अकाउंट्स, ई-कॉमर्स कंपनियां (अमेजन, फ्लिपकार्ट) और बड़ी टेक कंपनियां, जैसे मेटा, एक्स औ गुगल शामिल हैं।
गंभीर (Gautam Gambhir) ने अदालत में साफ कहा कि उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, चेहरे और आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है और इसे पूरी तरह से रोका जाए। साथ ही इस फर्जी कंटेंट को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने छवि को हुए नुकसान के लिए 2.5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
ये हैं IPL हिस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत महिला एंकर, नंबर-2 वाली तो लगती स्वर्ग की अप्सरा जैसी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर