विराट से लेकर मैक्सवेल तक.... साल 2025 में इन 23 खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Published - 31 Dec 2025, 11:39 AM | Updated - 31 Dec 2025, 01:02 PM

Virat Kohli 4

Virat Kohli: साल 2025 में भारत और विश्व की अन्य बड़ी टीमों से कई खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया। कुछ खिलाड़ियों ने एक या दो प्रारूपों को अलविदा कहा तो कुछ ऐसे भी प्लेयर्स थे जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी।

चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा तो ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से दूरी बना ली। चलिए आपको बताते हैं उन 23 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस साल संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया।

Virat Kohli समेत तीन खिलाड़ियों ने कहा टेस्ट को अलविदा

साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस साल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट से संन्यास लेने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास की आधिकारिक घोषणा की।

इसके पांच दिन बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी टेस्ट से संन्यास का ऐलान करके विश्व क्रिकेट में भूचाल मचा दिया था। साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एंजेलो मैथ्यूज आखिरी खिलाड़ी थे। उन्होंने 17 जून 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलकर संन्यास ले लिया था।

विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले दिन लगी शतकों की झड़ी, रोहित-कोहली से लेकर ईशान-सूर्यवंशी-पड्डीकल तक ने ठोका शतक

वनडे में चार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

साल 2025 में सिर्फ वनडे प्रारूप को अलविदा कहने वाले चार खिलाड़ी हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के अकेले तीन प्लेयर्स शामिल हैं। इस साल स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ने वनडे प्रारूप से रिटायरमेंट की घोषणा की थी।

जबकि बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान ने केवल 30 साल की उम्र में वनडे को छोड़ने का फैसला किया था, जो कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी चौंकाने वाला फैसला था।

टी20 प्रारूप से दो खिलाड़ियों की विदाई

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से दो दिग्गज खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट लेकर सभी को हैरान कर दिया। जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पेसर मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया तो न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने भी टी20 प्रारूप को अलविदा कह दिया। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों ने केवल इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ली है, लेकिन विश्व स्तर पर लीगों में हिस्सा लेना ये दोनों जारी रखने वाले हैं।

सभी प्रारूपों में दिया फैंस को झटका

साल 2025 के में दुनिया के 14 खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया है। इसमें भारत के चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान शाह, वरुण अरोन पीयूष चावला और मोहित शर्मा का नाम शामिल हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली है।

जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) और डग ब्रेसवेल इस लिस्ट में शामिल हैं। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जबकि बांग्लादेश के तमीम इकबाल और महमूदुल्लाह ने भी क्रिकेट को छोड़ दिया था। वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Virat Kohli ने तैयार किया अपना रिप्लेसमेंट, वनडे में ले सकता है जगह, 83 की औसत से रन बनाने की काबिलियत

Tagged:

Virat Kohli Rohit Sharma Glenn Maxwell Players retirement in 2025
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

12 मई 2025 को।

7 मई 2025 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com