रैना से लेकर पुजारा-कुंबले जैसे 8 दिग्गजों ने चुने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनलिस्ट, जानें किन टीमों को दी जगह

Published - 28 Jan 2026, 07:23 PM | Updated - 28 Jan 2026, 07:43 PM

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और 7 फरवरी से भारत व श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज़ होने जा रहा है। टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी चर्चा सामने आई है, जहां स्टार स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट्स ने सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी पसंदीदा टीमों के नाम उजागर किए हैं।

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा, अनिल कुंबले, आकाश चोपड़ा, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना और संजय बांगर जैसे दिग्गज शामिल हैं। इन सभी ने अपने-अपने नजरिए से उन टीमों का चयन किया है, जिन्हें वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल तक पहुंचते हुए देख रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन एक्सपर्ट्स ने किन-किन टीमों पर भरोसा जताया है।

T20 World Cup 2026 में भारत को लेकर एकमत नजर

आठों एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणियों में एक नाम कॉमन है और वह है भारत। उथप्पा, इरफान, पुजारा, कुंबले, आकाश चोपड़ा, कैफ, रैना और बांगर सभी ने भारत को सेमीफाइनलिस्ट माना है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ घरेलू हालात में खेलने का फायदा और मौजूदा टी20 स्क्वॉड की गहराई भारत को सबसे बड़े दावेदार बनाती है, यही सोच सभी पूर्व खिलाड़ियों में दिखती है।

इंग्लैंड की T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की?

भारत के बाद अगर किसी टीम पर सबसे ज्यादा भरोसा दिखा है तो वह इंग्लैंड है। उथप्पा, इरफान, पुजारा, कुंबले, आकाश चोपड़ा, कैफ और बांगर—सात एक्सपर्ट्स ने इंग्लैंड को अंतिम चार में जगह दी है। आक्रामक बल्लेबाजी, गहरा स्क्वॉड और बड़े मुकाबलों में बेखौफ अप्रोच इंग्लैंड को टी20 फॉर्मेट में लगातार खतरनाक बनाती रही है, इसलिए ज्यादातर दिग्गजों की पसंद में उसका नाम शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मजबूत मौजूदगी

ऑस्ट्रेलिया को इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा, अनिल कुंबले, आकाश चोपड़ा और संजय बांगर ने सेमीफाइनलिस्ट चुना है। वहीं न्यूजीलैंड को उथप्पा, पुजारा, कुंबले, आकाश चोपड़ा, कैफ और बांगर की लिस्ट में जगह मिली है। दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में अपनी निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, इसी वजह से इन पर भरोसा किया गया है।

साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका पर बंटी राय

कुछ एक्सपर्ट्स ने पारंपरिक चार से हटकर विकल्प चुने हैं। दक्षिण अफ्रीका को उथप्पा, कैफ और रैना ने सेमीफाइनलिस्ट माना है। पाकिस्तान को सिर्फ इरफान पठान ने अपनी पसंद में शामिल किया, जबकि श्रीलंका को रैना ने घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए मौका दिया है। इससे साफ है कि इन टीमों को लेकर राय एक जैसी नहीं है, लेकिन कुछ दिग्गज उन्हें संभावित सरप्राइज पैकेज मान रहे हैं।

T20 World Cup 2026 : स्टार स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स की सेमीफाइनलिस्ट भविष्यवाणी

एक्सपर्टचुनी गई सेमीफाइनलिस्ट टीमें
रॉबिन उथप्पाभारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
इरफान पठानभारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान
चेतेश्वर पुजाराभारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
अनिल कुंबलेभारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
आकाश चोपड़ाभारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
मोहम्मद कैफभारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड
सुरेश रैनाभारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका
संजय बांगरभारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड

ये भी पढ़े : T20 World Cup 2026 से ठीक पहले BCCI बदल रही भारत का कप्तान, अब ये प्लेयर होगा टीम इंडिया का नया कैप्टन

Tagged:

team india suresh raina Star Sports Network T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com