प्रधानमंत्री मोदी से लेकर विराट तक.... इन दिग्गजों ने दी भारत को चैंपियन बनने की बधाई, विदेशी खिलाड़ियों का भी नाम शामिल
Published - 09 Mar 2026, 11:35 AM | Updated - 09 Mar 2026, 11:40 AM
Table of Contents
Team India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पहले भारत की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली और फिर गेंदबाजों ने कीवियों की पारी को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया।
विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देने का तांता लग चुका है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विराट कोहली तक कई दिग्गजों ने भारत (Team India) को चैंपियन बनने पर बधाई दी है, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने दी जीत की बधाई
टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच के जरिए टीम इंडिया (Team India) को जीत की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीत पर लिखा कि
“आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया।”
Champions!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि
‘’आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में शानदार जीत हासिल करके इतिहास के कई शिखर छूने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने तीन बार कप जीता है। साथ ही, यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसने लगातार दो बार कप जीता है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में अपार खुशी और गर्व का भाव है।
यह हमारे युवाओं में विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं का भी प्रमाण है। इस सामूहिक जीत के लिए प्रत्येक खिलाड़ी, संपूर्ण प्रबंधन और सहायक स्टाफ सर्वोच्च प्रशंसा के पात्र हैं। मैं हमारी क्रिकेट टीम के भविष्य में निरंतर गौरव की कामना करता हूं।’’
Heartiest congratulations to Team India which scaled several peaks of history by winning the ICC Men’s T20 World Cup emphatically. India has the proud distinction of being the only country to win the cup three times. It is also the only team to win the cup twice in a row. This…
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 8, 2026
Team India: विराट कोहली ने भेजी बधाई
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भले ही भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए भारत नहीं आए, लेकिन सोशल मीडिया मंच के जरिए उन्होंने टीम इंडिया (Team India) की जीत पर शुभकामनाएं भेजी हैं। कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि
‘’अहमदाबाद में भारतीय टीम की शानदार जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारे द्वारा खेले गए विस्फोटक क्रिकेट के आगे कोई भी टीम टिक नहीं पाई। मुश्किल परिस्थितियों में भी डटे रहकर विश्व चैंपियन बनने का लड़कों का जज्बा वाकई सराहनीय है। इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। जय हिंद।’’
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to…
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि
‘’लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतना, टी20 प्रारूप में ऐसा करने वाली पहली टीम है। ट्रॉफी के पूरी तरह हकदार और सही विजेता। हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन और क्रिकेट का एक विशेष अंदाज देखने को मिला। शाबाश, टीम इंडिया। जय हिंद!’’
इन दिग्गजों ने भी टीम इंडिया को दी जीत पर बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विराट कोहली के अलावा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़ी हस्तियों ने टीम इंडिया को चैंपियन बनने पर शुभकामना संदेश भेजे। इसमें न सिर्फ भारत की हस्तियां शामिल थीं, बल्कि विदेशों से भी भारत की जीत पर शुभकामनाएं आ रही हैं।
भारत को टी20 विश्व कप 2026 के टूर्नामेंट जीतने पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुस्तफिजुर रहीम, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ, केविन पीटरसन, साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन जैसे दिग्गजों ने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। बता दें कि, विश्व कप जीतने के बाद भारत को जीत की बधाई मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 8, 2026
What a fantastic performance by our team and a special brand of cricket on display.
Well done, Team India. Jai Hind! 🇮🇳🏆
Ye special dance hai with heartbeat of Indian cricket. THE FANS. CONGRATULATIONS TO ALL OF YOU. @StarSportsIndia pic.twitter.com/WTFv1UYaFY
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 8, 2026
Congratulations India for winning the t20 World Cup .. very powerful side ..got better in the bigger games..indian cricket in great place . Women’s champion ,under 19 champion and now the men’s t20 champions @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) March 8, 2026
My biggest congratulations go to my guy, Morne Morkel! Ahh Tier, well done bud!!!
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) March 8, 2026
The dedication and hard work you put in, this is well deserved!
Special mention to Tendo, Adrian le Roux too! Enjoy the celebrations guys!
Yes .. they have taken the game to a different level .. https://t.co/fRHtVXaUoG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 8, 2026
Best team won the tournament! Best team by a mile too!
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 8, 2026
Big congratulations to India … well deserved team 👏👏👏 pic.twitter.com/eDFCpQZ5iB
— Mushfiqur Rahim (@mushfiqur15) March 8, 2026
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर