धोनी-सचिन से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक, Virat Kohli ने हर दिग्गज को दिया एक खास शब्द का नाम

Published - 27 Feb 2026, 04:53 PM | Updated - 28 Feb 2026, 01:00 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. फिलहाल, वह मैदान से दूर हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. इसी बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. जिसमें विराट रैपिड फायर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान Virat Kohli से कई सवाल पूछे गए. जिसका जवाब उन्होंने काफी विनम्रता से दिया. चलिए तो जानते हैं कोहली ने क्या-क्या कहा....

Virat Kohli खुद चीकू लेकिन इन प्लेयर्स को दिए खास नाम

Virat Kohli क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्लेयर हैं. उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं हैं, बल्कि दुनियाभर में हैं. चाहे वो इंग्लैंड हो या फिर पाकिस्तान. लोग उन्हें उनकी बैटिंग और अंदाज के लिए काफी पसंद करते हैं. जिस वजह से उन्हें प्यार से कई नामों से भी बुलाते हैं. कोई उन्हें किंग ऑफ गॉड कहता है, तो कोई किंग कोहली.

हालांकि, विराट (Virat Kohli) के बचपन का दूसरा नाम चीकू है. इसलिए फैंस उन्हें प्यार से चीकू भी कहते हैं. वहीं, हाल ही में 'चेज़ मास्टर' ने खेल जगत से जुड़े कई स्टार्स के गुणों के बारे में बताया. उन्होंने एक वर्ड के साथ प्लेयर्स को डिस्क्राइब किया.

विराट कोहली ने इन सेलेब्रिटीज़ में एक-एक खूबी बताई है

  • शाहरुख खान - विनम्रता.
  • MS धोनी - संतोष
  • रोनाल्डो - अनुशासन
  • मेसी - चमत्कारी काबिलियत
  • टेलर स्विफ्ट - कोई कमेंट नहीं
  • ड्वेन जॉनसन - लोगों की भौंहें.
  • सचिन तेंदुलकर - सब कुछ, लैप शॉट.

कौन थे Rinku Singh के पिता? जीवन परिचय, पेशा और बीमारी की पूरी कहानी

सचिन के लैप शॉट पर क्या बोले विराट कोहली?

Virat Kohli

सचिन तेंदुलकर के बारे में Virat Kohli ने कहा अगर मुझे उनकी एक चीज चुननी है तो मैं उनका लैप शॉट. स्पिनर्स के खिलाफ लैप शॉट की शुरूआत उन्होंने ही की थी. वह कभी भी शॉट लगाने से चूकते नहीं थे. लेकिन मैं जब भी लैप शॉट खेलने की कोशिश करता हूं तो उलझ जाता हूं. लेकिन वह बहुत ही आराम से खेल लेते थे.

वहीं, विराट कोहली 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने IPL 2025 का खिताब जिता था. ऐसे में आरसीबी इस सीजन भी ट्रॉफी उठाने के मकसद से मैदान पर उतरेगी.

सादगी या कंजूसी? मानव उपकार की गाड़ी से पिता की अंतिम विदाई, करोड़पति रिंकू सिंह पर उठे सवाल

Tagged:

Virat Kohli team india MS Dhoni
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

चीकू
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com