वेज खाने घास-फूस समझते टीम इंडिया के 4 क्रिकेटर, नॉन वेज खाने के हैं दीवाने, रोजाना चाहिए चिकन-मटन
Published - 18 Mar 2026, 12:15 PM | Updated - 18 Mar 2026, 01:05 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सख्त रहते हैं, लेकिन जब बात खाने-पीने की आती है, तो मैदान पर पसीना बहाने वाले इन सितारों का स्वाद भी काफी शाही होता है। टीम इंडिया (Team India) के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए डाइट प्लान में प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत नॉन-वेज ही है। आज हम आपको उन 4 दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें चिकन, मटन और सीफूड इतना पसंद है कि वे शाकाहारी खाने को तवज्जो ही नहीं देते।
बटर चिकन के मुरीद Team India के पूर्व कप्तान

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब खाने की मेज सजती है, तो माही का दिल पूरी तरह से नॉन-वेज पर आ जाता है। धोनी को बटर चिकन और चिकन कबाब बेहद पसंद हैं। रांची से ताल्लुक रखने वाले धोनी अक्सर अपने दोस्तों के साथ पुराने दिनों में भी नॉन-वेज दावतों का आनंद लेते थे।
टीम इंडिया (Team India) को दो विश्व कप जिताने वाले इस कप्तान का मानना है कि उनकी ताकत के पीछे एक सही डाइट का हाथ है, जिसमें प्रोटीन के लिए वे अक्सर चिकन और मटन का चुनाव करते हैं। हालांकि अब वे अपनी फिटनेस को देखते हुए संतुलित डाइट लेते हैं, लेकिन नॉन-वेज के प्रति उनका प्रेम आज भी जगजाहिर है।
बिरयानी और मटन के बिना शमी का स्वाद अधूरा
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की रफ्तार का राज उनके खान-पान में छिपा है। शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा से आते हैं, जो अपनी लजीज मांसाहारी डिशेज के लिए प्रसिद्ध है। शमी को मटन बिरयानी और निहारी का जबरदस्त शौक है।
टीम इंडिया (Team India) के इस घातक गेंदबाज ने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि वे पूरी तरह से मांसाहारी हैं और उन्हें घर का बना मटन बेहद पसंद है। शमी का मानना है कि एक तेज गेंदबाज के शरीर को जिस ऊर्जा की जरूरत होती है.
वह उन्हें नॉन-वेज डाइट से भरपूर मात्रा में मिलती है। चोट के बाद वापसी के दौरान भी उन्होंने अपनी डाइट में लीन मीट को शामिल रखा ताकि मांसपेशियों की रिकवरी तेजी से हो सके।
शाहरुख खान ने खोज निकाला हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, काव्या मारन के जिगर के टुकड़े को कर रहे शामिल
सीफूड और चिकन के शौकीन हिटमैन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा को देखकर भले ही लगे कि वे फूडी हैं, लेकिन उनकी डाइट काफी चुनिंदा है। रोहित को वैसे तो वड़ा पाव पसंद है, लेकिन जब बात प्रॉपर मील की आती है, तो वे नॉन-वेज को प्राथमिकता देते हैं।
रोहित शर्मा को सीफूड, खास तौर पर प्रॉन्स (झींगा) और ग्रिल्ड चिकन काफी पसंद है। टीम इंडिया (Team India) के लिए ओपनिंग करते हुए लंबी पारियां खेलने वाले रोहित अपनी डाइट में चिकन सूप और प्रोटीन युक्त नॉन-वेज आहार को शामिल करते हैं। वे अक्सर विदेशी दौरों पर भी बेहतरीन नॉन-वेज रेस्टोरेंट्स की तलाश में रहते हैं ताकि अपनी पसंद का स्वाद ले सकें।
हार्दिक पांड्या का विदेशी स्टाइल का ग्रिल्ड मीट
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी मॉडर्न लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक की डाइट काफी हद तक वेस्टर्न कल्चर की है, जिसमें वे ग्रिल्ड चिकन और स्टेक खाना पसंद करते हैं।
टीम इंडिया (Team India) के इस बेहतरीन ऑलराउंडर के लिए मैदान पर बिजली जैसी फुर्ती दिखाने के लिए उबला हुआ चिकन और अंडे मुख्य आहार हैं। पांड्या को शाकाहारी भोजन उतना आकर्षित नहीं करता जितना कि हाई-प्रोटीन वाला मांसाहारी भोजन।
उनके वर्कआउट रूटीन में हैवी वेटलिफ्टिंग शामिल होती है, जिसके लिए वे रोजाना चिकन और मटन का सेवन करते हैं। उनके लिए नॉन-वेज केवल स्वाद नहीं, बल्कि मैदान पर प्रदर्शन करने के लिए एक जरूरत बन चुका है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर