4 खिलाड़ी अंतिम मौके पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुए बाहर, चोट के चलते अब नहीं खेल पाएंगे टूर्नामेंट

Published - 25 Jan 2026, 03:12 PM | Updated - 25 Jan 2026, 03:23 PM

T20 World Cup 2026

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच अब कुछ दीनों में शुरू ही होने वाला है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही कई टीमों के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं। क्रिकेट के इस मेले में जहां हर खिलाड़ी अपना बेहतरीन करना चाहता है, वहीं चोट ने चार कई स्टार के सपनों पर पानी फेर दिया है। अफगानिस्तान के बड़े सीतारो से लेकर न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज तक का सपना टूटता दिख रहा है। इन खिलाड़ियों का बाहर होना उनकी टीमों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

T20 World Cup 2026 में इन खिलाड़ीयों का सपना टूटा

टी20 क्रिकेट में अपनी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों के लिए प्रसिद्ध अफगानिस्तान के नवीन उल हक कंधे की गंभीर चोट की वजह से इस विश्व कप से बाहर हो गए हैं। नवीन अफगानिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाते हैं। उनकी गैरमौजूदगी राशिद खान की टीम के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ा कर सकती है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिल्ने की रफ्तार कीवी टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में एक्स फेक्टर साबित हो सकते थे, लेकिन अब उन्हें घर बैठकर ही अपनी टीम का समर्थन करना होगा।

टोनी जोरजी और फरेरा भी हुए बाहर

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सिर्फ अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका की टीम भी चोटों की मार झेल रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी और धुरंधर ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। आपको बता दें डी जोरजी को हैमस्ट्रिंग में समस्या थी। जबकि फरेरा

अपनी क्लैविकिल जिसे औमतौर पर कोलर बोन भी कहा जाता है, की चोट से उबर नहीं पाए। प्रोटियाज टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाने वाले थे। इन दोनों की जगह अब टीम में रायन रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किए थे लेकिन इसका प्रभाव इंटरनेशनल स्टेज पर छोड़ने में नाकाम रहे थे।

IND vs NZ 3rd T20I, Pitch Report: गुवाहाटी में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पूरी पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2026 में क्या होगी टीमों की स्ट्रेटजी

विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से ठीक 14 दिन पहले प्रमुख खिलाड़ियों का बाहर होना किसी भी कप्तान के लिए किसी भी सिरदर्द से कम नहीं होता है। भारत और श्रीलंका की पिचों पर हमेसा से स्पिनरों का बोलबाला रहा है। वहीं नवीन और मिल्ने जैसे गेंदबाजों की कमी खलना लाजिमी है।

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अब इन टीमों को अपनी प्लान बी पर काम करने की जरूरत है जिससे अपने चौटीम खिलाड़ी को रिप्लेस कर सके। हालांकि, क्रिकेट में चोटें लगना खेल का हिस्सा हैं, लेकिन ऐन मौके पर इन चार स्टार का बाहर होना फैंस के लिए भी काफी निराशाजनक है। अब देखना यह होगा कि इनके विकल्प के तौर पर आए खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

अय्यर-बुमराह की वापसी, तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल

Tagged:

Adam Milne naveen ul haq T20 World Cup 2026 Tony de Zorzi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कैप्टेंस डे सेरोमनी

उत्तर - श्रीलंका
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com