टीम इंडिया के इन 4 खिलाड़ियों पर लग चुके दूसरी लड़कियों को गंदे मैसेज भेजने के आरोप, 2 तो कर चुके भारत की कप्तानी
Published - 31 Dec 2025, 01:03 PM | Updated - 01 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Team India: भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि, यहां पर खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है। मैदान चाहे कोई भी हो, लेकिन भारतीय प्रशंसक टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंच जाते हैं और खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाते हैं।
लेकिन टीम इंडिया (Team India) के चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनपर लड़कियों को गंदे मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लग चुके हैं, जबकि दो खिलाड़ियों को तो भारत (Team India) की कप्तानी करने का मौका तक मिल चुका है। लेकिन बावजूद इसके ये खिलाड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये चार खिलाड़ी।
Team India के कप्तान सूर्या पर लगाया गंभीर आरोप
भारतीय टी20 टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुर्खजी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि भारतीय टी20 टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें अक्सर मैसेज किया करते थे।
खुशी ने कहा कि वह उन्हें पहले बहुत मैसेज किया करते थे, लेकिन हम ज्यादा बात नहीं करते थे, क्योंकि उन्हें क्रिकेटरों से लिंक-अप करना पसंद नहीं है। हालांकि, अब इस बयान के कुछ घंटों बाद ही पलटी मार ली और कहा कि वह सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त हैं।
हमारे बीच ऐसा-वैसा कुछ नहीं है। बता दें कि, खुशी का बॉलीवुड में विवादों से पुराना नाता रहा है और अब एक और विवाद उनके साथ जुड़ गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या की ओर से इसपर क्या प्रतिक्रिया आती है।
मोहम्मद शमी पर लगे आरोप
भारतीय टीम (Team India) से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी पर भी लड़कियों को मैसेज भेजने का आरोप लग चुका है। साल 2019 में सोफिया नामक महिला ने सोशल मीडिया पर मंच एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि शमी उनको मैसेज किया करते हैं।
इस पूरे विवाद के बाद मोहम्मद शमी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, शमी की पत्नी, जो कि उनसे अलग रहती हैं वह भी उनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी है। शमी की पत्नी का यहां तक कहना है कि शमी का अफेयर अन्य लड़कियों के साथ रहा है। लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
युजवेंद्र चहल पर सीमा ने लगाए आरोप
भारतीय टीम (Team India) के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर बिना नाम लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने कुछ महीने पर गंभीर आरोप लगाए थे। सीमा ने एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया था। हालांकि, सीमा ने साफ तौर पर युजवेंद्र चहल का नाम नहीं लिया था।
लेकिन उन्होंने कहा था कि वह एक शूट पर थीं और जब घर आकर उन्होंने देखा तो उन्हें लगभग हर दो घंटे में तीन से चार मैसेज आए थे। ये सिलसिला 6-7 महीनों तक चलता रहा। सीमा के इस बयान ने उस समय सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
साहिबजादा फरहान का उटपटांग बयान वायरल, अहमद शहजाद को बताया रोहित-सचिन-सहवाग से बेहतर ओपनर
ऋषभ पंत पर अभिनेत्री ने लगाए आरोप
भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी कर चुके ऋषभ पंत काफी लंबे समय तक ईशा नेगी के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते को हमेशा निजी ही रखा था। लेकिन पंत का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ चुका है।
रौतेला ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंत उनसे मिलने को काफी बेताब थे और काफी लंबे समय तक उन्होंने उनका इंतजार भी किया था। इसके अलावा वह उन्हें काफी मैसेज भी किया करते थे। लेकिन उर्वशी के इस बायन के बाद पंत ने भी सोशल मीडिया पर मंच पर पोस्ट करके करारा जवाब दिया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर