IPL 2026 शुरु होने से 4 दिन पहले BCCI ने लागू किए नए 4 नियम, अब इस गलती के लिए खिलाड़ियों को झेलना पड़ सकता है जुर्माना
Published - 24 Mar 2026, 11:43 AM | Updated - 24 Mar 2026, 01:08 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से महज चार दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चार नए नियम लागू कर दिए। अब इस गलती के लिए खिलाड़ियों को भारी जुर्माना झेलना पड़ सकता है।
बता दें कि, बीसीसीआई, आईपीएल को लगातार बेहतर करने के लिए नए-नए नियम लाती रही है, ताकि प्रशंसकों के लिए इस लीग को और भी रोमांचक और दिलचस्प बनाया जा सके। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं और इसका असर खिलाड़ियों पर किस तरह से पड़ने वाला है।
IPL 2026: मैच डे पर नहीं होगी प्रैक्टिस
आईपीएल (IPL 2026) में पहले देखने को मिलता था कि खिलाड़ी मैच वाले दिन भी मैदान पर जमकर पसीना बहाया करते थे, लेकिन बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार अब इसपर रोक लगा दी गई है।
यानी मैच वाले दिन किसी भी खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। इस नियम को लाने का असली मकसद पिच की हालात को बनाए रखना और कार्यक्रम में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकना है। हालांकि, टीमों को मैच से पहले अभ्यास करने का पर्याप्त समय दिया जाता है।
स्लीवलेस कपड़े पहनने पर रोक
बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL 2026) में खिलाड़ियों को स्लीवलेस जर्सी पहने पर रोक लगा दी है। खिलाड़ियों को पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी बिना आस्तीन वाली जर्सी पहने की अनुमति नहीं है।
पहली बार नियम का उल्लंघन करने पर केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन दूसरी बार नियम तोड़ने पर खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
हालांकि, जुर्माने की धनराशि क्या होगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि, इस नियम के बाद मैदान पर मौजूद सभी प्लेयर्स को पूरी स्वीव वाली जर्सी पहनी होगी।
🚨 BCCI'S NEW GUIDELINES FOR IPL TEAMS IN 2026 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 24, 2026
- Match day practices are not allowed.
- Floppies and sleeveless jerseys won’t be allowed in Post match presentation.
- A warning will be served on the 1st breach of wearing Floppies & sleeveless.
- A financial penalty on… pic.twitter.com/8VJfeHuCuM
टीम बस से करना होगा ट्रैवल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों को अब होटल से मैदान तक टीम बस में ट्रैवल करना होगा। घरेलू मैचों में अपने निजी गाड़ी की सुविधा को बंद कर दिया गया है।
इस बस में सिर्फ खिलाड़ियों को जाना होगा, परिवारों का टीम बस में जाने पर रोक लगा दी है। जबकि मैच वाले दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है।
इस नियम को लाने का मुख्य कारण टूर्नामेंट को प्रोफेशनल और व्यवस्थित बनाना है। जबकि इन नए नियमों के आने के बाद मैदान पर कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
ड्रेसिंग रूम, परिवारजनों के लिए भी बनाए नियम
बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक अब ड्रेसिंग रूम के अंदर सिर्फ अधिकृत स्टाफ को एंट्री दी गई है। जबकि मैच वाले दिन सीमित संख्या में स्टाफ को मैदान पर आने की अनुमति होगी, जिसमें डॉक्टर भी शामिल है।
वहीं, इस बार ओपन नेट्स की अनुमति नहीं होगी और अगर कोई टीम अपना नेट सेशन जल्दी समाप्त कर देती है तो फिर वहां पर दूसरी टीम को अभ्यास करने की छूट नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा परिवारों को भी मैदान और ड्रेसिंग रूम में जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही अपने मैच देखने होंगे।
DC के लिए आई खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी हुआ फिट, जल्द कर होगी अब टीम में वापसी
Tagged:
bcci IPL 2026 IPL guidelinesऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर