पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, भारत को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार

Published - 07 Feb 2026, 02:56 PM | Updated - 07 Feb 2026, 03:02 PM

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज़ हो चूका हैं और इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रशीद लतीफ़ ने भारत को आगामी टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार बताया है। उन्होंने मौजूदा टीम संतुलन, हालिया प्रदर्शन और दबाव की परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को भारत की सबसे बड़ी ताकत करार दिया।

NDTV से बातचीत के दौरान लतीफ ने अपने बयान में कहा कि भले ही कई टीमें मजबूत नजर आ रही हैं, लेकिन निरंतरता और संतुलन के मामले में भारत फिलहाल सबसे आगे दिखाई देता है। उन्होंने पाकिस्तान की कुछ कमजोरियों की ओर भी संकेत किया, जो बड़े टूर्नामेंट में निर्णायक साबित हो सकती हैं।

पाकिस्तान की मिडिल ऑर्डर पर सवाल

राशिद लतीफ के अनुसार पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसका मिडिल ऑर्डर है। उन्होंने कहा कि शीर्ष क्रम अच्छी शुरुआत देने में सक्षम है, लेकिन मध्यक्रम कई बार दबाव की स्थिति में टिक नहीं पाता। टी20 प्रारूप में जहां कुछ ओवरों का खराब प्रदर्शन मैच का रुख बदल सकता है, वहां मध्यक्रम की स्थिरता बेहद अहम हो जाती है।

हालांकि पाकिस्तान का स्पिन आक्रमण मजबूत माना जाता है और उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में यह प्रभावी भी रहता है, लेकिन लतीफ का मानना है कि बड़े मुकाबलों में यह विभाग अपेक्षित असर नहीं छोड़ पाया है। ऐसे में टीम संयोजन और रणनीति में सुधार की जरूरत है।

भारत और न्यूज़ीलैंड का संतुलन

t20 world cup 2026

T20 World Cup 2026 के लिए लतीफ ने भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों को संतुलित टीमें बताया। उनके अनुसार दोनों टीमों के पास मजबूत स्पिन विकल्प, स्थिर ओपनिंग जोड़ी और विविधता से भरपूर गेंदबाजी आक्रमण है। हालांकि भारत की खासियत उसकी गहराई और विकल्पों की उपलब्धता है। टीम में हर स्थिति के लिए विकल्प मौजूद हैं, जो बड़े टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की बल्लेबाजी इकाई परिस्थितियों के अनुसार खेलना जानती है। आक्रामक शुरुआत से लेकर संभलकर लक्ष्य का पीछा करने तक, टीम ने अलग-अलग हालात में खुद को साबित किया है।

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की जीत से शुरूआत, नीदरलैंड को 3 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 खिलाड़ी

T20 World Cup 2026 में बदलाव के बाद भी मजबूत टीम इंडिया

पिछले वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में कई बदलाव हुए। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था , लेकिन इसके बावजूद टीम कमजोर नहीं पड़ी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर भरोसा जीता।

टीम मैनेजमेंट ने साफ योजना के साथ टीम चुनी और खिलाड़ियों को उनकी भूमिका स्पष्ट बताई। इसी वजह से बदलाव के बाद भी टीम का खेल ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ और भारत अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रहा।

दबाव में प्रदर्शन बना सबसे बड़ी ताकत

हालिया मुकाबलों में भारत ने कई बार दबाव की परिस्थितियों का सामना किया है। खासकर पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में जब स्थिति कठिन हुई, तब भारतीय मिडिल ऑर्डर ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को जीत दिलाई।

ईशान किशन की वापसी को भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती और लचीलापन मिला है। मध्यक्रम की स्थिरता और गेंदबाजी आक्रमण की विविधता भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में मजबूत दावेदार बनाती है। राशिद लतीफ का बयान इसी मौजूदा संतुलन और प्रदर्शन की ओर इशारा करता है।

ये भी पढ़े : T20 World Cup 2026: IND vs PAK बॉयकॉट विवाद के बीच श्रीलंकाई बोर्ड ने सुनाई खुशखबरी, बिक गया मैच का हर एक टिकट

Tagged:

team india rashid latif T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com