भारत के पूर्व दिग्गज ने ली पाकिस्तान की चुटकी, बॉयकॉट मैच पर बोले 'वो 4 दिन बाद पलट जायेगा...'

Published - 04 Feb 2026, 01:03 PM | Updated - 05 Feb 2026, 01:01 PM

Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार करने का चौंकाने वाला फैसला लिया है। इस बीच, भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर ने पाकिस्तान की इस धमकी पर तंज कसा है। भारत के लिए 400 से भी ज्यादा विकेट चटकाने वाले दिग्गज स्पिनर ने कहा कि आज निर्णय लिये है चार दिन बाद बदल जाएंगे, ये ड्रामा से ज्यादा कुछ नहीं है।

अश्विन ने Pakistan को बताया ड्रामेबाज

Ashwin

भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और वहां की सरकार के इस रुख की कड़ी आलोचना की है। अश्विन ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) का यह बॉयकॉट करने का फैसला केवल 4-5 दिनों का मेहमान है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान 100 प्रतिशत यह मैच खेलेगा और अगले कुछ दिनों में वे खुद ही अपनी बात से पलट जाएंगे।

अश्विन के अनुसार, पाकिस्तान अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाता है, लेकिन अंत में उन्हें वास्तविकता का सामना करना ही पड़ता है। उन्होंने इस पूरी स्थिति को बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसा करार दिया, क्योंकि पाकिस्तान (Pakistan) ने बांग्लादेश के समर्थन में इस मैच को छोड़ने की बात कही है, जबकि मामला पूरी तरह से अलग है।
USA के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका, सिर्फ पानी पिलाते आएंगे नजर

भारत और Pakistan मैच पर आईसीसी क्या करेगा ?

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से होने वाला रेवेन्यू किसी भी टूर्नामेंट की रीढ़ होता है। अश्विन ने आगाह किया कि अगर पाकिस्तान (Pakistan) इस मैच का बहिष्कार करता है तो उसे आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जिसके चेयरमैन जय शाह है, की ओर से भारी वित्तीय दंड और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी टीम का चयनात्मक भागीदारी या सेलेक्टिव पार्टिसिपेशन करना खेल की भावना के खिलाफ है।

यदि कोई कमजोर टीम ये कहेगा मुझे किसी एक टीम से नहीं खेलना है तो सभी उनकी आलोचना करेंगे। ब्रॉडकास्टर्स को होने वाले करोड़ों डॉलर के नुकसान की भरपाई आखिरकार पाकिस्तान को ही करनी पड़ सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इसी सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी अक्सर संन्यास लेकर चार दिन बाद वापस आ जाते हैं, तो इस फैसले पर यू-टर्न लेना उनके लिए कोई नई बात नहीं होगी।

15 फरवरी को तय है India vs Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। शेड्यूल के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है। अश्विन का दावा है कि पाकिस्तान की तरफ से यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है ताकि अपनी जनता को यह दिखाया जा सके कि वे बांग्लादेश के साथ खड़े हैं।

लेकिन हकीकत में बिना भारत के साथ खेले पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट का आर्थिक अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि पाकिस्तान अपनी जिद छोड़कर मैदान पर उतरेगा, क्योंकि इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार पूरी दुनिया को है। अब देखना यह है कि क्या अगले 4 दिनों में अश्विन की भविष्यवाणी सच साबित होती है और पाकिस्तान अपना फैसला बदलता है या नहीं।

रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर USA के खिलाफ मौका देने की जिद्द पर अड़े

Tagged:

IND vs PAK r ashwin India pakistan
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com