इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया दिमाग हिलाने वाला बयान, बोला ''भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम नहीं थी....''

Published - 11 Mar 2026, 08:56 AM | Updated - 11 Mar 2026, 08:59 AM

T20 World Cup

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के खत्म होने के बाद भी क्रिकेट जगत में इसकी चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने भारतीय प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। दिग्गज का मानना है कि भले ही भारत ने घरेलू परिस्थितियों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन वह टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट टीम नहीं थी।

स्टीव हार्मिसन ने T20 World Cup में किया इस टीम को सपोर्ट

Steve Harminson

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्टीव हार्मिसन ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के विश्लेषण के दौरान कहा कि भारत के पास स्टार खिलाड़ी जरूर थे, लेकिन टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी जो एक चैंपियन टीम में होनी चाहिए। हार्मिसन के अनुसार, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों ने अधिक शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत कई मौकों पर व्यक्तिगत प्रदर्शन पर निर्भर रहा, जबकि एक टीम के तौर पर उनमें कुछ कमियां नजर आईं।

साउथ अफ्रीका टीम की तारीफ करते हुए हार्मिसन ने कहा प्रोटीयाज ने हर विभाग में अच्छा किया भले ही वो टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई लेकिन वे उसके हकदार थे। हार्मिसन का यह बयान भारतीय प्रशंसकों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है, क्योंकि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा था। हालांकि इस बात से भारत को संकोच नहीं करना चाहिए की उसने लीग स्टेज में स्ट्रांग टीम से नहीं टकराई।

वर्ल्ड कप जीत के बाद फूट-फूट कर रोए रिंकू सिंह, पापा के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, बोले 'आप जैसा चाहते....'

T20 World Cup में टीम की रणनीति कमी थी ?

हार्मिसन ने भारतीय टीम के चयन और अंतिम एकादश पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जैसे बड़े मंच पर भारत ने मीडिल ऑर्डर में कंसीस्टेंसी की कमी महसूस की। हालांकि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने कुछ मैचों में मैच जिताऊ पारियां खेलीं, लेकिन हार्मिसन का कहना है कि दबाव के क्षणों में टीम की बल्लेबाजी बिखरती हुई दिखी।

लेकिन शिवम दूबे ने जिस तरह से मीडिल ओवर में पारी को संभाला उस नजरीए से हार्मिसन का बयान गलत साबित होता नजर आ रहा है। पूर्व इंग्लीश गेंदबाज ने यह भी कहा कि सिर्फ घरेलू मैदान का फायदा उठाकर फाइनल तक पहुंचना किसी टीम को सर्वश्रेष्ठ नहीं बनाता, बल्कि उसे हर परिस्थिति में जीत दर्ज करनी चाहिए थी।

मोहम्मद आमिर का चुनाव देख आप भी पीट लेंगे अपना माथा, वरुण-कुलदीप-सिराज-अर्शदीप से इन 4 पाकिस्तानियों को बताया बेहतर

T20 World Cup 2026 में भारत का सफर

अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बेहद प्रभावशाली खेल दिखाया था। ग्रुप स्टेज से लेकर नॉकआउट मुकाबलों तक, भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। स्पीन विभाग में वरुण चक्रवर्ती को छोड़ कर सभी गेंदबाजों को अलग-अलग मैच में अजमाया गया लेकिन अंत में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी फाइनल में सफलता दिलाने में कामयाब हुई।

अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। हार्मिसन का बयान केवल सुर्खियां बटोरने के लिए हो सकता है, क्योंकि भारत ने जिस तरह से दबाव को झेला, वह उन्हें टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बनाता है। अब देखना यह है कि भारतीय दिग्गज इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

स्टीव हार्मिसन की इस टिप्पणी ने आगामी सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच कंपीटीशन को और अधिक गरमा दिया है। स्टीव हार्मिसन के इस टिप्पणी ता जबाव टीम इंडिया आने वाले दौरों पर देकर इसे साबित करने की कोशिश करेगी।

Tagged:

team india south africa cricket team T20 World Cup IND vs NZ Final Steve Harminson
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com