इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड 2026 का विजेता, कहा 'इन्हें हराना नामुमकिन...'
Published - 28 Jan 2026, 07:44 PM | Updated - 28 Jan 2026, 07:54 PM
Table of Contents
टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने में 9 दिन का समय बचा है। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन (Eion Morgan) ने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर टिप्पणी की है। आपको बता दे इयोन मोर्गन इंग्लैंड को 2022 में टी20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान है।
इयोन मॉर्गन बतौर कप्तान सिर्फ इंग्लैंड नेशनल टीम का ही जिम्मा नहीं बल्कि आईपीएल में केकेआर जैसी टीमों का कमान संभाल है। आइए जानते है मॉर्गन ने किस टीम को टी20 विश्व कप 2026 का विजेता बताया है।
Eion Morgan ने बताया इस टीम को प्रबल दावेदार
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले विजेता की भविष्यवाणी की है। इस पूर्व दिग्गज इंग्लैंड कप्तान का मानना है कि भारत इस टूर्नामेंट में जीत का प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल है। मॉर्गन ने कहा कि टी20 क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा है इसमें उतरने से पहले आपको सभी तैयारी कर लेनी चाहिए जिससे आप उसका सामना करने के लिए तैयार हो। भारत अगर सभी मैच जीतता है तो उन्हें फाइनल घर पर ही खेलने को मिलेगा।
इस स्थिति में भारत को हराना काफी मुश्किल है। मॉर्गन (Eoin Morgan) के अनिश्चितताओं का मतलब था कि ओपनर बल्लेबाज आक्रामक खेल सके और मध्यक्रम बल्लेबाज स्पिनर्स को अच्छी तरह से खेल सके और पावर हिटिंग भी कर सकता हो। गेंदबाजी यूनिट के लिए उनका टिप्स था कि टीम में ऐसे गेंदबाज हो जो गेंद को दोनों तरफ घुमा सके। टीम में कम से कम एक वरिष्ठ स्पिनर जरूर हो।
ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन किसके टी20 के आंकड़ें बेहतर? जानें कौन करता भारत का विकेटकीपर होना डिजर्व
बतौर कप्तान Eoin Morgan ने जीती दो ट्रॉफी
इंग्लैंड का ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। अपने करियर के दौरान मॉर्गन (Eoin Morgan) ने टीम के वर्ल्ड कप के कमी को दूर किया था। इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में एक भी वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीती थी लेकिन बतौर कप्तान उनका योगदान टीम के लिए यादगार साबित हुई। 2019 के विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को ड्रामा से भरा फाइनल मैच में जीत दिलवाया था।
जबकि 2022 में इंग्लैंड ने बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था। इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) का इंग्लैंड टीम के लिए योगदान स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो गया। उन पहले कई कप्तान आए पर टीम को जीत दिलाने नाकाम रहे थे। हालांकि एलेस्टेयर कुक जैसे कप्तान ने इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट में काफी ऊंचाई तक पहुंचा पर आईसीसी की महत्वपूर्ण ट्रॉफी नहीं दिलवा सके।
Eoin Morgan क्रिकेट करीयर
आयरलैंड में जन्मे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ईयोन मॉर्गन (Eoin Morgan), व्हाइट बॉल क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज थे। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को पहली बार खिताब दिलाया। उनका करियर आंकड़े पर नजर डाले तो मॉर्गन ने 248 वनडे मैच खेलकर 230 पारियों में 7701 रन बनाए। उनका औसत 39.29 रहा जबकि सर्वोच्च स्कोर 148 रहा है। उनके नाम इस फोर्मेट में 47 अर्धशतक और 14 शतक है। जिसमें 654 चौके और 220 छक्के शामिल।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 91.17 का रहा है। जबकि 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 107 पारियों में 28.58 के औसत से 2458 रन बनाए। जिसमे उनका हाईएस्ट स्कोर 91 रहा है, इस दौरान उनके नाम 14 अर्धशतक शामिल है। बाउंड्री की बात करे तो 186 चौके और 120 छक्के उनके नाम दर्ज है। अपने कप्तानी में इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) इंग्लैंड को इस फोर्मेट में नंबर-1 बनाया। टेस्ट में इयोन मोर्गन ने 16 मैच के 24 पारियों में 30.43 के ओसत से 700 रन बनाए। जिसमें इनका हाईएस्ट स्कोर 130 रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ड्रॉप हुआ ये खिलाड़ी, तो संन्यास का किया फैसला, कभी मुंबई इंडियंस की था बैकबोन
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर