इस खिलाड़ी के लिए बस IPL ही है ‘Bread and Butter’, टीम इंडिया के बाद यहाँ से भी निकाला गया, तो होगा पाई-पाई को मोहताज

Published - 08 Jan 2026, 01:07 PM | Updated - 08 Jan 2026, 01:10 PM

IPL

IPL: भारतीय टीम से एक बार बाहर जाने के बाद वापसी करना बेहद मुश्किल होता है। कुछ खिलाड़ी दोबारा टीम इंडिया में जगह बना लेते हैं तो कुछ खिलाड़ी केवल आईपीएल तक सिमट कर रह जाते हैं।

इसी में एक खिलाड़ी भी शामिल है जिसके लिए आईपीएल (IPL) ही ‘Bread and Butter’ बनकर रह गया है। अगर खिलाड़ी को यहां से भी बाहर निकाल दिया जाता है तो फिर उनका पाई-पाई के लिए मोहताज होना पक्का है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जो सिर्फ अब आईपीएल का प्लेयर बनकर रह गया है।

अब सिर्फ IPL खेलेगा ये खिलाड़ी

एक समय भारतीय टीम के लिए अपनी घातक गेंदबाजी से कोहराम मचाने वाले मोहम्मद शमी अब सिर्फ आईपीएल तक सिमट कर रह गए हैं। शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेला था, जिसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला है।

मोहम्मद शमी को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके बाद माना जा रहा है कि शमी अब सिर्फ आईपीएल (IPL) तक की सिमट कर रह गए हैं।

घरेलू क्रिकेट में चटका रहे हैं विकेट

मोहम्मद शमी का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार चल रहा है। बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे शमी ने अब तक 6 पारियों में 22.50 की दमदार औसत से 14 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट भी 5.90 का रहा है।

लेकिन इस प्रदर्शन के बाद भी उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुना गया है। वहीं, इस साल खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 16 विकेट लिए थे। इस दौरान शमी का औसत 14.93 का रहा था। लेकिन फिर भी उनको मौके नहीं मिल रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीरीज में शमी को मौका मिलता है या नहीं।

मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने पर पाकिस्तानी मूल के स्टार खिलाड़ी को लगी मिर्ची,a सरेआम ICC पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ के लिए खेलेंगे शमी

मोहम्मद शमी आईपीएल 2025 (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें सिर्फ 9 मैच ही खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 11.23 की इकॉनमी से रन लुटाए थे और 6 विकेट झटके थे

इस प्रदर्शन के बाद हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया था। यानी अब शमी आईपीएल (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। बता दें कि, शमी अपने साथ ढेर सारा अनुभव लेकर आते हैं और यही कारण है कि लखनऊ ने उनपर भरोसा जताया है।

10 साल के लिए जेल जा सकता है RCB का स्टार खिलाड़ी, इस जुर्म के लिए भुगतनी पड़ेगी कड़ी सजा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

16 विकेट।

14 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com