IPL 2026 के लिए कप्तान रियान पराग ने तय कर लिए 4 विदेशी खिलाड़ी, यही खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के लिए पूरा सीजन
Published - 14 Mar 2026, 03:53 PM | Updated - 14 Mar 2026, 04:06 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लिए बीसीसीआई शेड्यूल का ऐलान कर चुकी है. 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च 2026 से होगा. जबकि, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच खेलेगी. इस मैच में RR का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है. टीम संजू सैमसन को जडेजा और सैम कुरेन के साथ ट्रेड करने के बाद और ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है. वहीं, आरआर की कप्तानी युवा खिलाड़ी रियान पराग के पास है.
ऐसे में फ्रेंचाइजी को आईपीएल के दूसरे खिताब जीतने का बेसब्री से इंतजार है. अब रियान ने भी राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 ट्रॉफी जीताने का जिम्मा लिया है. जिसके तहत वह 4 ऐसे विदेशी खिलाड़ियों को पूरे सीजन खिलाएंगे, जिनपर उन्हें पूरा भरोसा है.
IPL 2026 के लिए इन 4 विदेशी खिलाड़ियों का मौका दे सकते हैं रियान पराग
1. शिमरन हेटमेयर

सिमरन हेटमायर वेस्टइंडीज के वो क्रिकेटर है, जो हर गेंद पर छक्का लगाने का दम रखते हैं. वह मीडिल ऑर्डर और फिनिशर के रूप में पहचाने जाते हैं. लेफ्ट हैंड का यह बैटर अब तक IPL में 86 मकाबले खेल चुका है. इस दौरान हेटमायर ने 29.1 की औसत और 151.8 के स्ट्राइक रेट के साथ 1482 रन बनाए हैं. पिछले 5 सालों से वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए है.
ऐसे में वह संजू के बाद कप्तान रियान पराग के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक है. हेटमायर ने कई मुश्किल परिस्थियों में आरआर को उबारा है. ऐसे में उनकी प्लेइंग XI में जगह पक्की है. रियान पराग इंडीज खिलाड़ी को पूरा सीजन खिलाने वाले हैं.
2. सैम करन
सैम कुरेन (Sam Curran) इंग्लैंड के वो प्रतिभाली खिलाड़ी है जिन्हें कम उम्र में ही खेल जगत में बड़ी पहचान मिली है. एक बेहतरीन ऑलराउडर होने के साथ ही वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं. 2022 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए मैच जीताऊं पारी खेलने के बाद वह चर्चा में आए थे.
2023 में पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ की बड़ी रकम में टीम में शामिल किया था. वह इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक PBKS और CSK के लिए खेल चुके हैं. लेकिन IPL 2026 में सैम कुरेन RR के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे.
इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी ने IPL में अब तक 64 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 24.9 औसत और 136.4 के स्ट्राइक रेट से 997 रन कूटे हैं. वह बल्लेबाजी के साथ गेंद से भी टीम की जीत में योगदान देते हैं. ऐसे में मल्टी टैलेटेंड खिलाड़ी के रूप में रियान पराग उन्हें पूरे IPL 2026 सीजन मौका दे सकते हैं.
3. जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड का तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर है. दाएँ हाथ के इस गेंदबाज को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा जाता है. ऐसे में जोफ्रा को बेंच पर बैठा कर रियान गलती नहीं करना चाहेंगे. 30 साल के खिलाड़ी ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 52 मैच खेले हैं.
जिनमें उन्होंने 27.1 की एवरेज और 7.89 की इकोनॉमी से 59 विकेट चटकाए हैं. RR ने तेंज गेंदबाज को आईपीएल 2026 के लिए 12.50 Cr करोड़ में रिटेन किया था. ऐसे में फ्रेंचाइजी उनसे IPL 2026 खिलाकर अपना पैसे वसूल करेगी.
4. नांद्रे बर्गर
30 साल के लेफ्ट आर्म पेसर नांद्रे बर्गर साउथ अफ्रीका के मशहूर खिलाड़ी है. साल 2024 में उन्हें ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 50 रुपये में खरीदा था. वह अपनी गति और स्विंग के लिए खास पहचाने जाते हैं. वह अपनी 150 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से तेजी से विकेट चटकाते हैं. 2024 में नांद्रे ने 6 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे.
हालांकि, उन्हें बाद में ड्रॉप कर दिया गया था. लेकिन IPL 2026 में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के चोटिल होने के बाद बर्गर को फिर से मौका मिला था. उन्होंने अपनी तेज गति और बाउंस का इस्तेमाल किया और टीम के लिए कई महत्वपूर्ण विकेट लिए. इस बार भी वह कप्तान रियान पराग के भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक रहेंगे.
IPL 2026 के लिए ऐसी होगा RR की प्लेइंग XI
संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, सैम कुरेन , ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमेयर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा
कोच गौतम गंभीर से खुश नहीं सौरव गांगुली, बोले 'पहले ये बात प्रूव करो तब माने....'
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर