फुटबॉल के किंग Lionel Messi भी देखेंगे भारत-न्यूजीलैंड फाइनल, इस टीम को कर रहे सपोर्ट
Published - 08 Mar 2026, 03:56 PM | Updated - 08 Mar 2026, 04:00 PM
Table of Contents
Lionel Messi: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इस मैच को देखने के एक से बढ़कर एक हस्तियां आने वाली हैं, जिनमें फुटबॉल के किंग लियोनेल मेस्सी का नाम भी शामिल है।
माना जा रहा है कि फुटबॉल की दुनिया के किंग लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) न सिर्फ भारत-न्यूजीलैंड का रोमांचक मैच देखने आएंगे, बल्कि वह इस टीम की जर्सी पहनकर उनको सपोर्ट करते भी नजर आ सकते हैं।
इस टीम को करेंगे सपोर्ट
अर्जेंटीना के लिए फुटबॉल खेलने वाले दिग्गज लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) की लोकप्रियता भारत समेत पूरे विश्व में फैली हुई है। मेस्सी की एक झलक पाने के लिए फुटबॉल प्रेमी घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं। लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच से पहले मेस्सी भारतीय टीम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को एडीडास इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें मेस्सी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों ने फुटबॉल के महानतम सितारों में से एक और भारत की क्रिकेट की दिग्गज टीम के बीच इस अप्रत्याशित मेल की सराहना की।
भारत का दौरा कर चुके हैं मेस्सी
लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने साल 2025 में ऐतिहासिक भारत का दौरा किया था। जब अर्जेंटीना का ये स्टार खिलाड़ी जीओटी इंडिया टूर के तहत भारत के कई शहरों में गया था। इस टूर के दौरान मेस्सी ने प्रचार गतिविधियों में हिस्सा लिया था और भारत में मौजूद अपने प्रशंसकों से मुलाकात की थी।
इस दौरान मेस्सी ने पूरे देश में विशेष खेल आयोजनों में भी हिस्सा लिया था। मेस्सी ने जब भारत का टूर किया था, उस समय मैदानों पर भारी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे, ताकि वह विश्व के दिग्गज फुलबॉल खिलाड़ी की एक झलक पा सकते हैं।
मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर कर डाली भविष्यवाणी, भारत-न्यूजीलैंड में से इस टीम को बताया चैंपियन
क्या मैच देखने आएंगे Lionel Messi?
दिग्गज फुलबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) जब अपने दौरे के अंतिम चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचे थे तो यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह के द्वारा उनको टीम इंडिया की क्रिकेट जर्सी और एक बल्ला भेंट किया गया था।
इस दौरान जय शाह ने मेस्सी को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 विश्व कप के टिकट भी दिए गए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फुलबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा भारत के सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट को देखने के लिए मैदान पर पहुंचेंगे या फिर नहीं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर