मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने पर पाकिस्तानी मूल के स्टार खिलाड़ी को लगी मिर्ची,a सरेआम ICC पर लगाए गंभीर आरोप

Published - 08 Jan 2026, 11:09 AM | Updated - 08 Jan 2026, 11:43 AM

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 की मार्च से शुरुआत होने वाली है। इससे पहले भारत और श्रीलंका में टी-20 विश्व कप खेला जाना है। लेकिन इस बीच मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। हाल ही में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को लेकर भारत के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। इस कड़ी में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईसीसी पर तंज कसते हुए सरेआम बोर्ड को लताड़ा और उन पर गंभीर आरोप लगाए।

Mustafizur Rahman के साथ नहीं हुआ ठीक

पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड ऑलराउंडर मोइन अली ने हाल ही में BDnews24 से बात करते हुए कहा कि राजनीति को खेल में नहीं लाना चाहिए। खेल पहले से ही संकट में है। चीज़ों को ठीक करने के लिए कुछ करने की ज़रूरत है क्योंकि यह सिर्फ मुस्तफिजुर की बात नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश में हम सब जानते हैं कि कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं। यह ऐसे जारी नहीं रह सकता। ये बड़ी समस्याएं हैं।

मोइन अली ने कहा, “सबसे ज़्यादा मुझे मुस्तफिजुर (Mustafizur Rahman) के लिए बुरा लग रहा है। उसे इतना अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिला, और उसके करियर, सालों की शानदार परफॉर्मेंस और सफर को देखते हुए, उसे आखिरकार इतनी अच्छी चीज़ मिली। वह किसी दूसरी टीम में हो सकता था, लेकिन KKR ने उसे खरीदा। सच कहूं तो, सबसे ज़्यादा नुकसान उसी का हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पढ़ा है कि बांग्लादेश भारत नहीं जाएगा और आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। “असल में, मैं बांग्लादेश को दोष नहीं दे रहा हूं।

लेकिन जो भी ये सब कर रहा है, जो भी इन मुद्दों को घसीट रहा है, यह बहुत ही बकवास बात है क्योंकि क्रिकेट अलग है। लोग क्रिकेट खेलते हैं और पसंद करते हैं, खासकर उपमहाद्वीप में। लोग अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को देखना पसंद करते हैं, और अगर मुस्तफिजुर KKR के लिए खेलता, तो यह बांग्लादेश और उनके लोगों के लिए बहुत अच्छा होता।

सिर्फ यहां नहीं, बल्कि वहां के बंगालियों के लिए भी। तो, यह निराशाजनक है। बस एक बुरी स्थिति है। यह बहुत समय से हो रहा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। ऐसा लगता है कि सब देखते हैं लेकिन नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

Mustafizur Rahman को लेकर ICC की आलोचना

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने कहा कि जो हो रहा है वह गलत है। आईसीसी को इस पर चुप नहीं रहना चाहिए। आईसीसी ऐसा कभी नहीं था, यही सच है। सभी जानते हैं इसे कौन चलाता है। क्या इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की जिम्मेदारी नहीं बनती? वे कुछ नहीं बोलते। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें बोलना चाहिए। लेकिन पूरी दुनिया ऐसे ही चलती है, सिर्फ क्रिकेट या राजनीति में नहीं बल्कि हर जगह। जब तक ये खुद ठीक हैं इन्हें कोई परवाह नहीं होती।

उनके इस बयान के बाद से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वे जय शाह को टारगेट करते दिख रहे हैं। मोइन अली भी आईपीएल में खेल चुके हैं और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने में बतौर ऑलराउंडर उनकी अहम भूमिका रही है। मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल से हटाने पर वे काफी खफा दिख रहे हैं।

STA vs SIX 27th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

क्यों Mustafizur Rahman हुए आईपीएल से बाहर?

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश के भीतर हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। जब से यूनुस सरकार बांग्लादेश में आई है, तब से अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं। मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने को लेकर बढ़ते विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया।

इस दौरान देशभर में शाहरुख खान और टीम मैनेजमेंट के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिला मुस्तफिजुर (Mustafizur Rahman) को आईपीएल से हटाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के भीतर आईपीएल प्रसारण पर बैन लगा दिया। यह तनाव अब टी-20 विश्व कप तक पहुंच चुका है। बांग्लादेश ने आईसीसी को पत्र लिखते हुए कहा था कि बांग्लादेश के सभी मैच सुरक्षा कारणों से भारत के बाहर कराए जाएं।

श्रीलंकाई टीम ने किया अपने नए कोच का ऐलान, इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को सौंप दी जिम्मेदारी


Tagged:

MUSTAFIZUR RAHMAN icc jay shah Moen Ali
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

जय शाह
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com