भारत-पाकिस्तान की जीत के बाद अपडेट हुई ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल, जानें दोनों में से कौन सी टीम नंबर-1 स्थान पर
Published - 08 Feb 2026, 12:07 PM
Table of Contents
India: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। उद्घाटन मुकाबलों में पाकिस्तान, भारत (India) और वेस्टइंडीज ने जीत के साथ शुरुआत की। भारत ने जीत के साथ आगाज तो किया, लेकिन यूएसए की टीम ने भारतीय टीम को तगड़ा चकमा दिया। यूएसए की गेंदबाजी यूनिट ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ रखी थी। कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का था; टीम ने जीत दर्ज तो कर ली, लेकिन उनकी हार को लगभग एक कैच ने टाल दिया। आइए जानते हैं तीनों टीमों की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण कैसे बदला।
India-पाकिस्तान की जीत के बाद टेबल अपडेट
सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड के बल्लेबाज जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उनकी कंसिस्टेंसी साफ नजर आ रही थी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने नीदरलैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिससे टीम मात्र 19.5 ओवर में 147 पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
भारत (India) ने यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जिसके बाद यूएसए ने भारत के तीन विकेट पावरप्ले में ही ले लिए, जिसने भारतीय बल्लेबाजी यूनिट की कमर तोड़ दी। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने यूएसए को चारों खाने चित्त कर दिया और उनके मुंह से जीत छीन ली। इस जीत के बाद भारत ग्रुप ए में पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर।
नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या (कप्तान), संजू, बुमराह, सुंदर, अभिषेक....
India का सूर्या यूएसए के खिलाफ चमका

भारतीय (India) टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की यूएसए के खिलाफ 84 रनों की पारी भारतीय क्रिकेट फैंस के जहन में लंबे वक्त तक याद रहेगी। जहाँ एक तरफ टीम के बल्लेबाज आउट हो रहे थे, वहीं सूर्या अपने धैर्य का परिचय देते हुए टीम को आगे से लीड कर रहे थे। उनकी इस पारी से उनकी वह प्रेस कॉन्फ्रेंस याद आती है, जिसमें वह कह रहे थे कि "मुझे आप लोग कप्तान मत बोलो बल्कि लीडर बोलो।" इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है।
हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने भी यूएसए के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और यूएसए को 132 रनों पर रोक दिया। हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में शामिल होने वाले मोहम्मद सिराज ने शानदार वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई। मोहम्मद सिराज ने इस मैच में चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को हराया
ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हरा दिया। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। विंडीज की ओर से सबसे ज्यादा शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। जबकि स्कॉटलैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए ब्रैड करी ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।
जब स्कॉटलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो कप्तान को छोड़कर किसी अन्य बल्लेबाज में टी20 क्रिकेट वाला स्पार्क नहीं दिखा। स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बैरिंगटन ने 24 गेंदों में 42 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने पांच, तो जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए। अब आगे देखते हैं भारत (India) नामिबीया के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।
नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या (कप्तान), संजू, बुमराह, सुंदर, अभिषेक....
Tagged:
India pakistan T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर