"रील पर कम और क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दें..." अर्शदीप सिंह की फ्लॉप गेंदबाजी ने चढ़ाया सुनील गावस्कर का पारा, जमकर सुननी पड़ी खरी-खोटी
Published - 01 Apr 2026, 04:07 PM | Updated - 01 Apr 2026, 04:18 PM
Table of Contents
Arshdeep Singh: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था, जहां पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 4 ओवर के स्पेल में 42 रन लुटा दिए थे, जबकि इस दौरान उनके विकेटों का कॉलम खाली रहा था।
हालांकि, इसके अलावा अर्शदीप ने मैच में के अंतिम ओवर में नो बॉल और वाइड की झड़ी लगाते हुए कुल 11 गेंदें डालीं, जिसके बाद पूर्व कप्तान भी उनको खरी-खोटी सुनाने से नहीं चूके। गावस्कर का कहना है कि उन्हें रील बनाने से अधिक क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।
उन्हें अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहिए-गावस्कर
भारत के पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर ने अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कहा,
"शायद अब अर्शदीप सिंह को वीडियो बनाने में कम समय और अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण सुधारने में ज्यादा समय देना चाहिए। सोशल मीडिया पर अपनी ही वाइड गेंदों पर हंसना भले ही अच्छा लगे, लेकिन मैदान पर यह सिर्फ लापरवाही दिखाता है। क्रिकेट हर किसी को सबक सिखाता है, बेहतर है कि अभी कौशल पर ध्यान दें, रील की तैयारी बाद में की जा सकती है।"
🚨 SUNIL GAVASKAR ANGRY ON ARSHDEEP SINGH 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 31, 2026
Sunil Gavaskar Said 🗣️
"Maybe it’s time Arshdeep Singh spends less time on reels and more time fixing his bowling control. Laughing off your own wides might look cool on social media, but on the field, it only shows a lack of… pic.twitter.com/MqGIJTvD5j
बता दें कि, यह बयान गावस्कर का उस समय आया है, जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने अंतिम ओवर में कुल 11 गेंदें डाली थीं। हर कोई यह देखकर हैरान था, क्योंकि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का सबसे बड़ा गेंदबाज माना जाता है। उनसे इस तरह की गेंदबाजी की अपेक्षा किसी ने नहीं की थी।
अर्शदीप ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड?
आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला खेल रहे अर्शदीप सिंह ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है, जिससे पीछा छुड़ाना उनके लिए बेहद मुश्किल है। जीटी के खिलाफ अंतिम ओवर में 11 गेंद डालते ही वह आईपीएल में 11 गेंदों का ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
इस लिस्ट में पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या का नाम शामिल था तो अब अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड वाली सूची में शामिल हो चुके हैं।
वहीं, मैच में उन्होंने 4 ओवर डाले थे, जिसमें 42 रन खर्च किए। हालांकि, उनको मैच में एक भी सफलता नहीं मिली। बता दें कि, अर्शदीप आईपीएल में अभी तक 84 मैचों में 97 विकेट ले चुके हैं और 100 विकेट से मात्र 3 विकेट दूर हैं।
चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, अगले मुकाबले से हो सकते हैं बाहर, ये दिग्गज करेगा पंजाब की कप्तानी
कॉन्टेंट पर देते हैं Arshdeep Singh ध्यान!
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जितने मशहूर क्रिकेट के मैदान पर हैं, उतने ही वह मैदान के बाहर भी हैं। अक्सर मैच के बाद वह साथी खिलाड़ियों के साथ रील बनाते नजर आते हैं, जो कि प्रशंसकों को काफी पसंद आते हैं। अर्शदीप ज्यादा तक इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स शेयर करते हैं, जहां पर उनको 6.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
साथ ही यूट्यूब पर उनके 3 लाख 98 हजार के करीब सब्सक्राइबर्स हैं। बता दें कि, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) जो भी वीडियो डालते हैं, उसका वायरल जाना पक्का है, जिसमें विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर के साथ भी वायरल वीडियो शामिल हैं। फैंस को कोहली और गंभीर के साथ वाली वीडियो काफी पसंद आई थी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर