Finn Allen के साथ अंपायरों ने किया धोखा, छक्का मारने पर दिया आउट! वीडियो में दिखी सच्चाई
Published - 09 Apr 2026, 08:33 PM | Updated - 09 Apr 2026, 08:34 PM
Table of Contents
Finn Allen: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के संस्करण में अंपायरिंग पर काफी सवाल उठ रहे हैं, जो कि बैक टू बैक दूसरे मुकाबले में भी देखना मिला। इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मैच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रही इस भिड़ंत में एक बार फिर खराब अंपायरिंग देखने को मिली, जिसने इस लीग की प्रतिष्ठा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, यह नजारा उस समय देखने को मिला, जब फिन एलन (Finn Allen) बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने हवा में शॉट्स खेला, जो कि थर्ड मैन पर खड़े दिग्वेश राठी के हाथों में समा गई। लेकिन यहां पर ऑन फील्ड अंपायर ने बिना थर्ड अंपायर से जांच करवाएं, सीधा अपना फैसला सुना दिया, परंतु बाद में सामने आए रिप्ले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।
Finn Allen: KKR पर भारी पड़ी अंपायर की गलती!
आईपीएल 2026 के 15वें मैच में अंपायर की यह गलती उस समय देखने को मिली, जब फिन एलन बल्लेबाजी कर रहे थे। पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन (Finn Allen) ऑफ स्टंप की गेंद को जोर से मारते हैं तो कि ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन पर खड़े दिग्वेश राठी के हाथों में चली जाती है। राठी बाउंड्री के पास होते हैं और वह कैच को पकड़ लेते हैं।
लेकिन रिप्ले में दिखता है कि वह बाउंड्री को छूने के बेहद करीब थे, या फिर वह कुशन को छू चुके थे, क्योंकि जब उन्होंने कैच पकड़ा उस समय कुशन थोड़ा हिल गया था। मगर अंपायर ने बिना थर्ड अंपायर से जांच करवाए अपना फैसला सुना दिया, जो कि आउट था।
Finn Allen got robbed by umpires 😞 pic.twitter.com/LfwepkH4o4
— ‘ (@viratkohli_un) April 9, 2026
हालांकि, यहां पर थर्ड अंपायर भी मैच में हस्तक्षेप कर सकते थे और पूरी जांच पड़ताल के बाद ही फिन एलन (Finn Allen) को मैदान से बाहर जाने की अनुमति देनी चाहिए थी, जो कि इससे पहले कई बार देखने को मिल चुका है।
9 रन बनाकर आउट हुए एलन
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) इस मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। आउट होने से पहले वह प्रिंस यादव के ओवर में दो बैक टू बैक चौके लगा चुके थे और बड़े स्कोर की ओर काफी तेजी से बढ़ रहे थे। अंपायर की एक गलती के कारण उनको वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
दरअसल, अगर अंपायर उस समय थर्ड अंपायर की मदद मांगते तो शायद परिणाम और निर्णय अलग हो सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस गेंद पर केकेआर को सिक्स मिल सकता था, उस गेंद पर उनको फिन एलन (Finn Allen) का कीमती विकेट गंवाना पड़ा। इस मैच में एलन ने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके देखने को मिले।
IPL 2026 में फ्लॉप पड़े ये 3 खिलाड़ी, अगले सीजन नहीं मिलेगा कोई खरीदार, अब होंगे अनसोल्ड
आईपीएल में दिख रही है खराब अंपायरिंग
हालांकि, आईपीएल 2026 में यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले 14वें मैच में दिल्ली बनाम गुजरात मैच में भी खराब अंपायरिंग देखने को मिल चुकी है। उस समय अंपायर के सामने ऐसे दो मौके आए, जब उनको थर्ड अंपायर की मदद लेनी चाहिए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
डीसी बनाम जीटी मैच में डेविड मिलर ने एक शॉट खेला, जो कि बाउंड्री रोप के पास गिरा था, लेकिन अंपायर ने उस समय थर्ड अंपायर से कंफर्म किए बिना अपना फैसला सुना दिया। जबकि इसी मैच में जब कुलदीप यादव ने डाइव लगाई तो लेग अंपायर ने बिना थर्ड अंपायर से पूछे आउट का फैसला सुना दिया। जबकि नियम के मुताबिक, क्लोग कॉल में ऑन फील्ड अंपायर को थर्ड अंपायर की मदद लेनी चाहिए थी।
IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट में छाई शोक की लहर, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर