फिन एलन vs संजू सैमसन: कौन टी20I का ज्यादा विस्फोटक ओपनर? STATS से देखें किसका स्ट्राइक रेट ज्यादा
Published - 07 Mar 2026, 08:41 AM
Table of Contents
Sanju Samson: टी20 क्रिकेट अब आधुनिक युग में और ज्यादा बदल चुका है. अब टीम उन खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देती है जो पहली गेंद के साथ ही अच्छी शुरूआत दिला सकें. तेजी से रन बनाने में कामयाब हो और हर बॉल को हिट करें. इंग्लैंड टीम और भारतीय टीम के दो बल्लेबाज हैं, संजू सैमसन और फिन एलेन भी ऐसे ही हैं, जो टी20 की परिभाषा में फिट बैठते हैं. दोनों ही प्लेयर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बैटिंग से धुआँ उठाया हुआ है.
लेकिन सवाल यह है कि दोनों से से कौन सबसे ज्यादा टी20I का विस्फोटक ओपनर है? चलिए तो जानते हैं संजू और फिन एलन (Finn Allen vs Sanju Samson) के स्टेटस और स्ट्राइक रेट से.....
Finn Allen vs Sanju Samson: फिन एलेन का कम उम्र में धमाका

न्यूजीलैंड के फिन एलेन (Finn Allen vs Sanju Samson) ने बेहद कम उम्र में खेल जगत में खास पहचान बना ली है. उनकी सबसे बड़ी ताकत है फियरलेस और पावर-हिटिंग बैटिंग. उन्होंने घरेलू क्रिकेट सुपर स्मैश में वेलिंगटन के लिए शानदार खेलते हुए चयनकर्ताओं का विश्वास जीता था.
अब वह टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. बता दें कि फिन एलेन टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के 8 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं.
फिन एलेन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 33 गेदों में शतक पूरा किया था. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के भी निकले. खास बात यह है कि फिन एलेन ने 303.03 के स्ट्राइक रेट के साथ यह धुंआधार पारी खेली. अब तक एलेन न्यूजीलैंड के लिए 61 टी201 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 171.04 के स्ट्राइक रेट से 1654 रन बनाए हैं.
Sanju Samson का सब्र बना सफलता की कुंजी
संजू सैमसन का क्रिकेट करियर उतार चढ़ावों से भरा रहा है. उन्होंने भारत के लिए 61 टी20i मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 154.8 के स्ट्राइक रेट के साथ 1310 रन बनाए हैं. हालांकि, संजू के लिए यहां तक का सफर स्ट्रग्ल भरा रहा है, उन्होंने 2024-205 के बीच से अपने करियर में रफ्तार पकड़ी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी संजू के लिए किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा है.
शुरूआत में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तक नहीं बने. लेकिन जैसे ही उन्हें खेलने का मौका मिला तो उन्होंने साबित कर दिया कि उनके जैसा खिलाड़ी होना मुश्किल है. सेमीफाइनल में भी संजू ने 89 की पारी खेली, जिसकी बदौलत आज भारत फाइनल में है.
फिन एलेन और संजू में से कौन बेहतर?
अगर दोनों खिलाड़ियों की स्ट्राइक रेट और रिकॉर्ड की तुलना करें तो दोनों ने टी20i मैच बराबर खेले हैं. हालांकि, संजू और फिन एलेन (Finn Allen vs Sanju Samson) का बैटिंग स्ट्राइक रेट अलग रहा है. फिन एलेन 171.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं तो, संजू 154.8 से.
लेकिन दोनों खिलाड़ियों की मैदान में खेलने की तकनीकी अलग है. फिन एलेन गर्म जोश के साथ रन बनाते हैं. तो संजू शांत स्वभाव के हैं. वह दबाव वाले मैचों में भी धैर्य के साथ स्कोर बढ़ाते हैं.
26 साल के फिन एलेन बेशक से संजू (Finn Allen vs Sanju Samson)के जितने ही मुकाबले खेल चुके हैं. लेकिन भारतीय खिलाड़ी के पास अनुभव ज्यादा है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि संजू और फिन एलेन में कौन बेहतर है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर