जानें क्यों टीम इंडिया का हो गया सेमीफाइनल खेलना पक्का, सुपर-8 से अब बाहर नहीं हो पाएगा भारत
Published - 18 Feb 2026, 01:48 PM | Updated - 19 Feb 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में गत विजेता टीम इंडिया ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। भारत ने अभी तक खेले तीनों मैचों को अपने नाम किया है। लेकिन उनका लीग चरण में अंतिम मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ शेष है, जिसको जीतकर वह अपने सुपर-8 के राउंड की शुरुआत करेगी।
वहीं, सुपर-8 में पहुंचने के बाद भारत (Team India) का सेमीफाइनल में भी पहुंचना लगभग पक्का हो गया है, क्योंकि यहां से भारत का सेमीफाइनल से पहले बाहर होना बहुत मुश्किल है। चलिए आपको बताते हैं क्या है वह कारण, जिसकी वजह से भारत का सेमीफाइनल खेलना फिक्स हो गया है।
भारत के ग्रुप में शामिल हैं ये टीमें
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भारत ने ग्रुप से अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। जबकि उनके ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को शामिल किया गया है।
बता दें कि, जहां साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करके सुपर-8 में प्रवेश किया है तो जिम्बाब्वे ने सभी को चौंकाते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है।
टूर्नामेंट की शुरुआत में किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ऑस्ट्रेलिया लीग चरण से बाहर हो जाएगा तो जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में प्रवेश कर लेगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद अब प्रशंसकों को भारत-ऑस्ट्रेलिया का धमाकेदार मुकाबला भी देखने को नहीं मिलेगा।
Team India का सेमीफाइनल खेलना पक्का
भारतीय टीम (Team India) को सेमीफाइनल में अपनी जगह पुख्ता करने के लिए तीन में से दो मैच जितना अनिवार्य होगा और भारत ये आसानी से हासिल कर सकता है। दरअसल, भारत अगर साउथ अफ्रीका से सुपर-8 में हार भी जाता है तो फिर उनको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराना होगा और सूर्या एंड कंपनी ये कार्य बेहद आसानी से कर सकती है।
दरअसल, भारत (Team India) ने इस टूर्नामेंट में जीत तरह से धमाकेदार प्रदर्शन किया है, उसको देखने के बाद इस ग्रुप में शामिल सभी टीमें उनसे भयभीत है। जबकि भारत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ काफी शानदार है तो भारत को घर में अपने मुकाबले खेलने का एडवांटेज भी मिलेगा।
स्पिन टू विन होगा भारत का मंत्र
टीम इंडिया (Team India) का मंत्र जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराने के लिए स्पिन टू विन का होगा। दरअसल, भारत के दल में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे उच्च दर्जे के स्पिनर्स शामिल हैं, जिनका सामना करना जिम्बाब्वे के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।
भारत का सामना जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को चेन्नई में होगा, जहां पर स्पिनरों को खूब मदद मिलती है तो 1 मार्च को सूर्या एंड कंपनी वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां पर स्पिनरों को मिडिल ओवरों में काफी मदद मिलती है। जबकि भारतीय बल्लेबाज (Team India) भी यहां की पिच का फायदा उठा सकती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर