जानिए कौन हैं क्रिस्टन क्लार्क, जो राजकोट में रोहित-विराट के लिए साबित हुआ बुरा सपना
Published - 16 Jan 2026, 09:11 AM | Updated - 16 Jan 2026, 09:21 AM
Table of Contents
Kristian Clarke: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया था। सबको उम्मीद थी कि शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली यहां पर रनों का अंबार लगाएंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के सिर्फ 24 साल के खिलाड़ी ने दोनों दिग्गजों को पवेलियन भेज दिया।
रोहित-विराट को आउट करने के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर क्रिस्टन क्लार्क (Kristian Clarke) हैं कौन, जो कि राजकोट वनडे में रोहित-विराट के लिए एक बुरा सपना बनकर आए थे। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर क्लार्क ने दोनों दिग्गजों को पैर जमाने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया।
राजकोट में उड़ाई रोहित-विराट की नींद
क्रिस्टन क्लार्क (Kristian Clarke) ने वनडे इंटरनेशनल में पदार्पण वडोदरा वनडे में किया था, लेकिन वह वहां पर सिर्फ एक सफलता ही प्राप्त कर सके थे। लेकिन राजकोट में आकर जो उन्होंने कोहराम मचाया उसमें भारत के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को उड़ाकर रख दिया।
क्लार्क ने पारी के 12.1 ओवर में सबसे पहले रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। इस समय रोहित 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन क्लार्क (Kristian Clarke) ने अपने ओवर की पहली गेंद पर ही रोहित को चलता कर दिया।
इसके बाद क्लार्क ने पारी के 24वें ओवर में विराट कोहली को 23 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। खास बात ये है कि जब कोहली आउट हुए तो एक समय उनको भी यकीन नहीं हुआ कि आखिर ये हुआ क्या, लेकिन बाद में उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा।
पहले वनडे में झटके 3 विकेट
न्यूजीलैंड के 24 साल के अनुभवहीन क्रिस्टन क्लार्क (Kristian Clarke) ने राजकोट वनडे में सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली को ही अपना शिकार नहीं बनाया, बल्कि उप कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी को भी 8 के निजी स्कोर पर समेट दिया।
इस मैच में क्लार्क ने रोहित, विराट और श्रेयस का विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी, जिसके कारण टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सिर्फ 284 रन तक पहुंचने में सफल रही। खास बात ये है कि पिछले मैच में विराट ने 93 और श्रेयस ने 49 रन बनाए थे। लेकिन राजकोट में ये दोनों बल्लेबाज प्रभावशाली पारी खेले बिना चलते बने।
कौन हैं Kristian Clarke?
राजकोट वनडे में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के तीन बड़े विकेट लेने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्रिस्टन क्लार्क हैं कौन? तो बताते हैं कि क्लार्क का जन्म 6 मार्च 2001 को अवामुतु, वाइकाटो में हुआ था।
उन्होंने साल 2022 में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और उसी साल उन्होंने लिस्ट ए और टी20 प्रारूप में भी पहला कदम रखा। क्लार्क (Kristian Clarke) को उनके शानदार घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय टीम में मौका दिया गया और अपने करियर के दूसरे मैच में ही तीन बड़े विकेट लेकर अपने हुनर की छाप छोड़ दी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 2 स्टार खिलाड़ी हुए अचानक चोटिल
शानदार है क्लार्क का घरेलू करियर
क्रिस्टन क्लार्क ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 28 प्रथम श्रेणी मैचों की 52 पारियों में 79 विकेट झटके हैं। वहीं, 36 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 56 और 22 टी20 मैचों में वह 24 विकेट झटक चुके हैं। क्लार्क गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 3 अर्धशतक के साथ 928 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 23.79 का है।
जबकि लिस्ट ए में उन्होंने 23.35 की औसत के साथ 397 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। बता दें कि, क्लार्क 130-135 की गति से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उनकी स्विंग गेंदबाजी के सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल होता है और यही चीज उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाती है।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज हो सकती है इस खिलाड़ी के लिए आखिरी साबित, संन्यास लेने के लिए हुए मजबूर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर