बांग्लादेश की T20 World Cup 2026 भागीदारी पर आख़िरी फैसला इस दिन, यहां जानिए पूरा अपडेट
Published - 19 Jan 2026, 11:00 AM | Updated - 19 Jan 2026, 11:08 AM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में तीन सप्ताह से भी कम समय शेष है, लेकिन बांग्लादेश के मुद्दा अभी तक हल नहीं हो पाया है। जहां एक ओर बांग्लादेश अपने मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट करवाने की मांग कर रहा है तो दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल उन्हें लगातार मनाने का प्रयास कर रहा है।
लेकिन अब बांग्लादेश की टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भागीदारी का अंतिम फैसला कब लिया जाएगा, इसकी तारीख सामने आ गई है। वहीं, अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उनकी जगह कौन लेगा इसका फैलला भी हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं।
बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे पर अभी तक दो बार बातचीत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकल सका है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने शनिवार (17 जनवरी) को ढाका में एक बैठक हुई थी, जिसमें बांग्लादेश को उनका फैसला बताने की अंतिम समय सीमा बता दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक ये स्पष्ट करना होगा कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में हिस्सा लेगा या नहीं। अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार करता है तो उनकी जगह दूसरी टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है।
ग्रुप बदलने का प्लान हुआ फ्लॉप
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने ग्रुप बदलने की रिक्वेस्ट भी की थी, लेकिन उनका ये दांव भी नहीं चल सका। दरअसल, 17 जनवरी को हुई बैठक में बीसीबी ने आईसीसी से उनका ग्रुप बदलने की मांग की थी और कहा था कि उनको ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में डाल दिया जाए। जबकि आयरलैंड को ग्रुप सी में डाल दे, ताकि बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल सके।
लेकिन यहां पर बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। आयरलैंड ने ग्रुप बदलने की मांग को ठुकरा दिया है। ऐसे में बीसीबी के सामने आखिरी रास्ता भारत आकर विश्व कप खेलना होगा, या फिर साख बचाने के लिए विश्व कप से पीछे हटना होगा, क्योंकि आखिरी मौके पर विश्व कप के शेड्यूल में हेरा-फेरी आईसीसी बिल्कुल नहीं करने वाला है।
हर्षित राणा बनाम अर्शदीप सिंह: दोनों में से कौन हैं बेहतर T20 गेंदबाज? इन आंकड़ों से सबकुछ साफ़
ये टीम ले सकती है T20 World Cup में जगह
अगर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से बांग्लादेश क्रिकेट टीम पीछे हटने का फैसला करती है तो आईसीसी ने प्लान बी भी पहले से तैयार करके रखा हुआ है। अगर बांग्लादेश विश्व कप खेलने से इनकार करता है तो उनकी जगह स्कॉटलैंड को खेलने का मौका मिल सकता है। मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड बांग्लादेश के बाद विश्व कप 2026 खेलने की प्रबल दावेदार है।
लेकिन इस बात का फैसला भी 21 जनवरी को ही होगा। बता दें कि, 3 जनवरी को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 (T20 World Cup) से बाहर करने के बाद बीसीबी ने भारत आकर क्रिकेट मैच खेलने से इनकार कर दिया था। बीसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंता के कारण अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग रखी थी, लेकिन अभी तक आईसीसी ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया है।
Tagged:
icc IND vs BAN T20 World Cup Bangladesh Cricket Boardऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर