पिता पॉपर्टी डीलर, मां हाउसवाइफ, मामा कोच, जानें DC की जीत के हीरो Sameer Rizvi की कुल नेटवर्थ

Published - 02 Apr 2026, 11:00 AM | Updated - 02 Apr 2026, 11:14 AM

Sameer Rizvi

आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युवा बल्लेबाज समीर रिजवी (Sameer Rizvi), जिन्होंने मुश्किल समय में टीम को संभाला और मैच जिताया। जब दिल्ली ने महज 26 रन पर 4 विकेट खो दिए थे, तब रिज़वी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। चलिए जानते हैं मेरठ के इस उभरते सितारे की कुल नेटवर्थ और उनके अब तक के सफर के बारे में।

LSG के खिलाफ Sameer Rizvi का धमाकेदार प्रदर्शन

Sameer Rizvi

आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही अपने शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए।

ऐसे में समीर रिजवी क्रीज पर आए और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रनों की नाबाद साझेदारी की। Sameer Rizvi ने मात्र 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें कई गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

संघर्षों से भरा रहा है Sameer Rizvi का सफर

समीर रिजवी (Sameer Rizvi) का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उनके पिता हसीन लोइया पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर हैं, जबकि उनकी मां रुखसाना रिज़वी एक हाउसवाइफ हैं।

समीर रिजवी को क्रिकेट की दुनिया में लाने और उन्हें तराशने का श्रेय उनके मामा तनकीब अख्तर को जाता है, जो उनके शुरुआती कोच भी रहे हैं। साल 2020 में जब उनके पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ, तब परिवार की आर्थिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

लेकिन रिज़वी ने हिम्मत नहीं हारी और घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, पृथ्वी शॉ बाहर, लखनऊ ने दिया 21 साल के खिलाड़ी को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कितनी है Sameer Rizvi की कुल नेटवर्थ

अगर बात करें समीर रिजवी की कुल संपत्ति की, तो साल 2026 तक उनकी नेटवर्थ लगभग 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल सैलरी और घरेलू क्रिकेट की फीस है।

आपको बता दें कि साल 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। इसके बाद से उनकी ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख खिलाड़ी के रूप में समीर रिजवी न केवल करोड़ों की सैलरी ले रहे हैं, बल्कि कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई कर रहे हैं।

केएल राहुल के बाद अब पंत की बारी! Sanjiv Goenka ने Rishabh Pant को लगाई जमकर डांट, VIDEO हुआ वायरल

Tagged:

Sameer Rizvi LSG VS DC IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

70 रन

दिल्ली कैपिटल्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com