Ullu सीरीज की फेमस एक्ट्रेस ने Yuzvendra Chahal पर लगाए गंभीर आरोप, सबूत के साथ स्क्रीनशॉट किए वायरल

Published - 13 Apr 2026, 09:53 AM | Updated - 13 Apr 2026, 09:57 AM

Yuzvendra Chaha

Yuzvendra Chahal: भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में चहल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नीली गाड़ी में सिगरेट पीकर रोड़ पर फेंकते हुए दिखाई दिए थे.

युजी (Yuzvendra Chahal) को इस हरकत को देखकर फैंस काफी आगबबूला हो गए थे, और उनकी खूब आलोचना कर रहे थे. वहीं, अब पंजाब का खिलाड़ी नए विवाद में फंसता हुए दिखाई दे रहा है. इस बार उनपर Ullu सीरीज की एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है.

Yuzvendra Chahal ने Ullu एक्ट्रेस को कहा क्यूट

वेब सीरीज ‘गंदी बात’ की एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उन्हें इंस्टाग्राम डीएम में ‘क्यूट’ कहा है. उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि, युजी ने कई बार उन्हें मैसेज किया और क्यूट कहा.

तानिया चटर्जी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी के सामने अपना फोन दिखाती है और दावा कर रही है कि युजवेंद्र चहल ने उनकी स्टोरी का रिप्लाई किया.

वीडियो में तानिया कैमरे के सामने अपना इंस्टाग्राम ओपन करती है. फिर चैट ओपन कर के पैपराजी को युजी का मैसेज दिखाती है.

MI vs RCB STATS: विराट-रोहित ने बनाए महारिकॉर्ड्स, दर्ज हुए 17 कीर्तिमान, देखें मैच में बने सभी रिकॉर्ड्स

फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

Yuzvendra Chahal

वहीं, तानिया चटर्जी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक पब्लिक स्टंट हो सकता है. जबकि, कुछ लोग युजी (Yuzvendra Chahal) की आलोचना कर रहे हैं.

उनका मानना है कि एक आइडल क्रिकेटर होने के नाते Yuzvendra Chahal से इस तरह की उम्मीद नहीं थी. वह युवाओं की प्रेरणा है. उन्हें यह सब करना सौभा नहीं देता है.

कौन हैं तानिया चटर्जी?


तान्या चटर्जी एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है. इसके अलावा तानिया हिंदी ओटीटी वेब सीरीज और उल्लू (Ullu) ऐप के बोल्ड कंटेंट के लिए पहचानी जाती हैं.

कोलकाता की रहने वाली यह एक्ट्रेस 'गंदी बात' (सीजन 4), 'क्लास ऑफ 2020', 'वॉचमैन' और 'राजनीति चैप्टर 4' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी है. वहीं, तान्या अक्सर अपने फैशन की वजह से सुर्खियों में छाई रहती है. वह मुंबई में रहकर मंनोरजन जगत में काम कर रही है.

IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर आरसीबी ने बनाई मजबूत बढ़त, इस स्थान पर पहुंची एमआई, 10वें नंबर पर केकेआर का कब्जा

Tagged:

Yuzvendra Chahal IPL 2026 Tania Chatterjee Ullu Series
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

80

लगभग ₹45 करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com