फेक स्टेटमेंट पर मचा बवाल, राजीव शुक्ला ने पोस्ट कर पाकिस्तान की चाल का किया खुलासा
Published - 12 Feb 2026, 04:52 PM | Updated - 12 Feb 2026, 04:58 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच विवाद पैदा कर दिया। हालांकि, अब खुद राजीव शुक्ला ने सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बताई है और पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।
Rajiv Shukla ने बताया फर्जी वीडियो

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि पाकिस्तान के एक समाचार चैनल एरी न्यूज (ARY News)और वहां के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के एक टीवी शो में उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।
वायरल वीडियो में शुक्ला को यह कहते हुए दिखाया गया था कि बीसीसीआई ने आईसीसी से मिन्नतें की हैं ताकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए राजी हो जाए। शुक्ला ने साफ किया कि यह ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बदला गया है और उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। राजीव शुक्ला के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान बेनकाब हो गया है।
क्या थी सच्चाई और क्या बताया गया?
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच बहिष्कार की खबरों के बीच राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने आईसीसी और उसके चेयरमैन के प्रयासों की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर एक सम्मानजनक समाधान निकाला है, जो क्रिकेट के हित में है।
लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने इस वीडियो को इस तरह एडिट किया जैसे भारत मैच के लिए पाकिस्तान के सामने झुक रहा हो। राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मेरे मूल वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस तरह की भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करें और इसे रिपोर्ट करें।
Rajiv Shukla ने कहा वर्ल्ड कप से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
15 फरवरी 2026 को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले इस तरह के फेक वीडियो का वायरल होना चिंता का विषय है। राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने सीधे तौर पर पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट और संबंधित पत्रकारों को टैग करते हुए कहा कि वे इस तरह की गलत जानकारी फैलाना बंद करें।
क्रिकेट जगत के जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान अपनी टीम के खराब प्रदर्शन और विवादों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है। शुक्ला की इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि बीसीसीआई अपनी गरिमा और नियमों के साथ कोई समझौता नहीं कर रहा है और टीम इंडिया मैदान पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर