FAIS vs PWR Today Match Prediction, 13th T20: रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें कौन मारेगा बाजी?
Published - 13 Mar 2026, 11:18 AM | Updated - 13 Mar 2026, 01:44 PM
Table of Contents
FAIS vs PWR Today Match Prediction: फैसलाबाद रीजन और पेशावर रीजन के बीच नेशनल T20 कप 2026 का 13वां मुकाबला आज इमरान खान स्टेडियम, पेशावर में खेला जाएगा। फैसलाबाद ने खराब शुरुआत के बाद पिछले मैच में बहावलपुर टीम को 6 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की है। इस मैच में अतीक़-उर-रहमान ने 94 रन बनाए हैं और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। दूसरी तरफ पेशावर को अपने पिछले मैच में लाहौर के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।
पेशावर टीम ग्रुप बी में 1 अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि फैसलाबाद 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और FAIS vs PWR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
FAIS vs PWR Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | फैसलाबाद रीजन vs पेशावर रीजन |
| टूर्नामेंट/सीरीज | नेशनल T20 कप 2026 |
| स्टेडियम | इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर |
| मैच की तारीख | 13 मार्च 2026 (04:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | YouTube |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 1 (T20)
-
फैसलाबाद रीजन ने जीते: 0
-
पेशावर रीजन ने जीते: 1
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| फैसलाबाद रीजन | W | L | L | L | L |
| पेशावर रीजन | L | L | W | W | W |
इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर पिच रिपोर्ट:
FAIS vs PWR 13th T20 मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए मैचों में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। पिछले मैच में मुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे।
FAIS vs PWR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर पेशावर रीजन पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 150–160
-
मैच परिणाम: फैसलाबाद रीजन की जीत की संभावना
FAIS vs PWR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर फैसलाबाद रीजन पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
-
मैच परिणाम: फैसलाबाद रीजन की जीत की संभावना
FAIS vs PWR 13th T20 संभावित प्लेइंग-XI:
फैसलाबाद रीजन: आसिम अली नासिर (विकेट कीपर), इरफान खान नियाज़ी (कप्तान), आसिफ अली, अवैस ज़फ़र, मुबासिर खान, मुहम्मद फ़ैज़ान, अतीक़-उर-रहमान, मोमिन क़मर, अफ़ाक अफ़रीदी, शहज़ाद गुल, ज़मान खान
पेशावर रीजन: इफ्तिखार अहमद (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), अबुजर तारिक, इहसानुल्लाह, मोहम्मद इमरान जूनियर, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद शोएब, नबी गुल, उस्मान तारिक, वकार अहमद, यासिर खान
FAIS vs PWR Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
अतीक़-उर-रहमान ने अपने पिछले मैच में फैसलाबाद के तरफ से 51 गेंद में 94 रन की शानदार पारी खेली है यह अभी तक तीन पारियों में 113 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
-
अवैस ज़फ़र फैसलाबाद की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 3 पारियों में 106 रन बनाए हैं।
FAIS vs PWR Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
ज़मान खान ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।
-
मोहम्मद नवाज पेशावर टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। पिछले मैच में इन्होंने 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर सकते हैं।
FAIS vs PWR Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाज़ी?
फैसलाबाद रीजन की टीम पेशावर की तुलना में काफी ज्यादा मजबूत है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ पेशावर टीम काफी हद तक मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहमद पर निर्भर करती है। इसलिए इस मैच में फैसलाबाद का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।
यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने देश को दिया बड़ा धोखा, 2026 सीजन के लिए पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा
फैसलाबाद रीजन बनाम पेशावर रीजन नेशनल T20 2026 के लिए स्क्वाड:
फैसलाबाद रीजन: मुहम्मद इरफ़ान खान (कप्तान), अहमद सफी अब्दुल्ला, अफ़ाक अफ़रीदी, आसिफ अली, आसिम अली नासिर (विकेट कीपर), अतीक-उर-रहमान, दानियाल अली खान, फ़हम-उल-हक़, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद फ़ैज़ान, मोहम्मद ज़ीशान, मोमिन क़मर, मुबासिर खान, मुहम्मद अवैस ज़फ़र, ज़मान खान
पेशावर रीजन: इफ्तिखार अहमद (कप्तान), अहमद हुसैन, आजम खान, इहसानुल्लाह, इसरारुल्लाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद इमरान जूनियर, नबी गुल, साजिद खान, उस्मान तारिक, वकार अहमद, यासिर खान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
FAIS vs PSW Today Match Prediction FAIS vs PSW National T20 Cup 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।