मैदान पर नाकाम, चयन में कामयाब! KKR कनेक्शन से हर मैच खेल रहा ये खिलाड़ी, नहीं तो रणजी खेलने लायक नहीं
Table of Contents
KKR: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई और टूर्नामेंट की अपनी पहली हार झेली।
इस शिकस्त के बाद टीम चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर एक ऐसे खिलाड़ी पर चर्चा तेज है जो लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह बना रहा है और उसके चयन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी?
रणजी खेलने लायक भी नहीं, फिर भी KKR कनेक्शन के चलते लगातार मिल रहा है मौका
दरअसल, यहां जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि रिंकू सिंह हैं, जिन्हें टीम इंडिया का फिनिशर माना जाता है। हालिया प्रदर्शन को लेकर उनके चयन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से पुराना जुड़ाव रहा है, और रिंकू भी उसी टीम का हिस्सा रहे हैं। फिलहाल इतना तय है कि टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना होना चाहिए, और आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों को अपने खेल से ही जवाब देना होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। उन्होंने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं और इन पांच पारियों में रिंकू सिंह ने कुल 24 रन बनाए हैं , जिसमे उनका बल्लेबाजी औसत 8.00 और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 82.76 रहा है।
टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में यह स्ट्राइक रेट काफी कम माना जाता है, खासकर तब जब उनसे फिनिशर की भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है। कुल मिलाकर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन अब तक प्रभावशाली नहीं रहा है और टीम प्रबंधन उनसे आने वाले मैचों में बेहतर योगदान की उम्मीद करेगा।
सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती
सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद अब टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती है। भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम बन चुका है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार ने भारत का नेट रन-रेट भी काफी गिरा दिया है, ऐसे में अब सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत है। अगर टीम इंडिया यहां चूक जाती है तो आगे का रास्ता लगभग बंद हो सकता है।
इसी वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा है। खिलाड़ियों पर दबाव जरूर होगा, लेकिन इसी मुकाबले से तय होगा कि टीम टूर्नामेंट में वापसी कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़े : अगले 2 मैच जीतकर भी बाहर हो जाएगी टीम इंडिया, वायरल हुआ भारतीय फैंस को डराने वाला समीकरण