फाफ डू प्लेसी का बड़ा बयान वायरल, 'गौतम गंभीर गुंडा हैं, वो किसी की रिस्पेक्ट नहीं करता...'

Published - 27 Mar 2026, 09:51 AM | Updated - 27 Mar 2026, 10:05 AM

Faf du Plessis

Faf Du Plessis: साउथ अफ्रीका और RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को टीम इंडिया का विलेन बताया है. उन्होंने कोच गंभीर की तारीफ करते हुए कहा है कि उनकी लीडरशिप बहुत अच्छी है. इसके अलावा फाफ ने गौतम गंभीर के टीम इंडिया में योगदान की सराहना भी की.

Faf Du Plessis ने कहा कि, गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन हुआ है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का मानना है कि गंभीर के साथ की वजह से KKR इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मजबूत टीम थी.

Faf Du Plessis ने गंभीर पर क्या कहा?

Faf Du Plessis

जियो स्टार पर बातचीत करते हुए हाल ही में फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) ने गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है. फाफ ने गंभीर को सभी खिलाड़ियों से बेस्ट बताया. साथ ही उन्होंने बतौर कोच गंभीर को सबसे अनुशासित बताया. फाफा का कहना है कि लीडर के तौर पर गौतम गंभीर की सबसे बड़ी खासियत उनका अनुशासन है.

जिसकी वजह से उन्होंने भारतीय टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच माहौल को सुधारा है और हाई स्टेंटर्ड तय किए है.

फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) ने आगे कहा – “गौतम गंभीर हर क्रिकेट कहानी के असली विलेन हैं; उन्हें न तो आपका सम्मान चाहिए और न ही आपकी दोस्ती, उन्हें तो बस अपने विरोधियों को कुचलना और किसी भी कीमत पर जीतना आता है!”

गंभीर ने KKR को बनाया मजबूत: फाफ डुप्लेसिस

फाफ डुप्लेसिस ने गौतम गंभीर की कोचिंग में KKR को आईपीएल की सबसे मजबूत टीम बताया. उन्होंने कहा, गंभीर जिस भी टीम का साथ थामते हैं उसको हाई स्तर पर पहुंचाते हैं. फाफ के मुताबिक, गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मजबूत टीम में बदल दिया था. उन्होंने ट्रॉफी भी जिताई.

बता दें कि गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाया है. एक बार बतौर कप्तान और दूसरा 2024 में बतौर मेंटर. जबकि, टीम इंडिया के लिए उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप और साल 2011 वनडे विश्व कप में अमूल्य योगदान दिया है. वहीं, भारतीय टीम का कोच बनने के बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता है.

डेब्यू पर 6 विकेट, 175 रन... IPL हिस्ट्री के 5 करिश्माई रिकॉर्ड टूटना लगभाग नामुमकिन

फाफ डु प्लेसिस का क्रिकेट करियर

फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4163 रन कूटे हैं. वनडे में 143 मैचों में 88.6 के स्ट्राइक रेट और 47.5 एवरेज से 5507 रन बनाए हैं. टी20i में फाफ ने 50 मुकाबलों में 35.5 की औसत और 134.4 के स्ट्राइक रेट से 1528 रन जोड़े हैं. IPL की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस ने कुल 154 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35.10 की एवरेज और 135.79 के स्ट्राइक रेट से 4,773 रन बनाए हैं.

Tagged:

team india Gautam Gambhir Faf Du Plessis
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अजिंक्य रहाणे

2024 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com