फाफ डू प्लेसी ने चुना टी20 का ऑल टाइम ग्रेट ओपनर, कोहली-रोहित नहीं बल्कि इस बल्लेबाज का लिया नाम

Published - 25 Feb 2026, 02:01 PM | Updated - 25 Feb 2026, 02:09 PM

Faf Du Plessis

Faf du Plessis: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विश्व स्तरीय प्रारंभिक बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने टी29 क्रिकेट का ऑल टाइम ग्रेट ओपनर का चयन किया है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने भारत के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने एक ऐसे बल्लेबाज को चुना, जो कि काफी समय पहले संन्यास ले चुका है।

हालांकि, रोहित-विराट के फैंस भी हैरान हैं कि आखिर फाफ (Faf du Plessis) ने इन दो दिग्गजों को इंग्नोर करके दूसरे खिलाड़ी का नाम क्यों लिया, जबकि इन दोनों के टी20 आंकड़े बेहद कमाल के हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है फाफ की पसंद।

Faf du Plessis ने इन खिलाड़ियों को दी तरजीह

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ओपनर का चयन espncricinfo में किया था। यहां पर फाफ को दो-दो खिलाड़ियों के विकल्प दिए गए थे, जिसमें उनको एक खिलाड़ी का चयन करना था और अंतिम खिलाड़ी को उत्तर माना जाता है।

इसमें फाफ (Faf du Plessis) के सामने सबसे पहले मार्टिन गुप्टिल और हमवतन एडन मार्करम को चुनने का मौका दिया गया, जहां उन्होंने कीवी सलामी बल्लेबाज गुप्टिल का चयन किया। इसके बाद उन्होंने खुद को केएल राहुल ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के नामों पर खुद को तरजीह दी।

लेकिन ट्रेविस हेड का नाम आने के बाद उन्हें खुद के नाम को छोड़ना पड़ा और हेड का चयन करना पड़ा। हालांकि, वीरेंद्र सहवाग का नाम आने के बाद फाफ (Faf du Plessis) ने सहवाग का चयन किया।

विराट-रोहित को किया दरकिनार

हालांकि, फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) के असली क्रिकेट ज्ञान की परीक्षा यहां से शुरू हुई थी। उन्होंने रोहित शर्मा और जोस बटलर में से जोस को चुना तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आने पर फाफ ने बिना देरी के कोहली के नाम पर मुहर लगाई।

लेकिन असली खेल यहां से शुरू हुआ था। जैसे-जैसे सवालों का दौर आगे बढ़ रहा था, उतने ही बड़े दिग्गजों के नाम आ रहे थे और फाफ के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था कि वह किसी एक का चयन करके दूसरे का अपमान नहीं करना चाहते, क्योंकि हर खिलाड़ी ने अपने दौर में अपने देश के लिए उत्कृष्ट क्रिकेट खेला था।

लेकिन शेन वॉटसन का नाम आते ही फाफ (Faf du Plessis) ने कोहली को छोड़ दिया। जबकि फाफ ने डेविड वार्नर-वॉटसन में वार्नर के नाम पर अपनी सहमति जताई।

जानें क्यों अब नहीं हो पायेगा भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल, सिर्फ FINAL में ही भिड़ सकती अब ये दोनों टीमें

टी20 का ऑल टाइम ग्रेट ओपनर

डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन को गेम का अंतिम नाम माना जा रहा था। लेकिन लिस्ट में जो आखिरी नाम आया, उसने सभी को चौंका दिया। दसअसल, फाफ के सामने आखिरी दो नाम डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल था और यहां पर फाफ ने बिना देरी के क्रिस गेल का नाम चुना। यानी फाफ (Faf du Plessis) के अनुसार ‘’यूनिवर्स बॉस’’ टी20 क्रिकेट के ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हैं।

बता दें कि, गेल ने लगभग दो दशकों तक विश्व की हर लीग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। मैदान या सामने गेंदबाज कोई भी हो, लेकिन गेंद दर्शक दीर्घा में जाने से नहीं बच पाती थी और यही चीज गेल को विश्व का सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज बनाती है।

बता दें कि, गेल ने अपने टी20 करियर में कुल 463 मैच खेले थे, जिसकी 455 पारियों में उन्होंने 36.22 की औसत और 144.75 के तगड़े स्ट्राइक रेट के साथ 14562 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक निकले हैं। यही कारण है कि वह टी20 क्रिकेट के ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हैं।

घर लौटे रिंकू सिंह के रिप्लेसमेंट का नाम आया सामने, अब ये विस्फोटक बल्लेबाज होगा भारत की टीम में शामिल

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com