एक्स वाइफ का चौंकाने वाला खुलासा, मोहसिन नकवी को लिखी शिकायत, बोली 'मेरा पति खूनी'
Published - 19 Feb 2026, 04:04 PM | Updated - 19 Feb 2026, 04:08 PM
Table of Contents
Mohsin Naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पर उनकी ही एक्स वाइफ ने एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व पत्नी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तानी सरकार में गृह मंत्री का पद संभाल रहे मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को एक शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि उनका जो पति है वह खूनी है।
बता दें कि, पत्नी के इस गंभीर आरोप के सामने आने के बाद खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर दांव पर लग गया है। जबकि पूर्व पत्नी ने खिलाड़ी के ऊपर मर्डर के अलावा और भी कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पाकिस्तानी मीडिया में भी हड़कंप मच गया है।
पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
जहां एक तरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट खेल रही है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम पर उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। सानिया ने सोशल मीडिया पर पिछले 48 घंटों पर एक के बाद एक कई पोस्ट को शेयर किया है, जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट में भूचाल ला दिया है तो खिलाड़ी के इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट करियर पर भी तलवार लटक चुकी है।
इमाद की पूर्व पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन की एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इमाद वसीम को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। सानिया ने इमाद पर बेवफाई और मर्डर के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ''उनके पास कई वीडियो सबूत हैं और उन्होंने अपने फॉलोअर्स से इमाद और पीएसएल फ्रेंचाइजी के बॉयकॉट करने की मांग भी की है।''
सानिया ने लगाया अबॉर्शन का आरोप
इमाद वसीम की पूर्व पत्नी ने इमाद पर आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 में उन्होंने लाहौर में उनके बच्चे का अबॉर्शन करवा दिया था। वह एक कातिल है और मेरे पास एक वीडियो है जो ये साबित करता है कि उसने उन्हें धोखा दिया है।
इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम ने एक कातिल और धोखेबाज को मौका दिया है। सानिया ने ये भी बताया कि दिसंबर 2025 में उन्हें वसीम ने तलाक दे दिया था और दो साल पहले उन्हें अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें क्रिकेटर से किसी भी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला।
Mohsin Naqvi-शरीफ से की इंसाफ की मांग
सानिया अशफाक ने एक वीडियो को शेयर करते हुए ये भी कहा कि मैं ये वीडियो शेयर कर रही हूं, क्योंकि मुझे मेरे बच्चे के लिए इंसाफ चाहिए। दिसंबर 2023 में मुझे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। मैं ये नहीं करना चाहती थी।
जब मुझे इस मुश्किल समय में सबसे अधिक सपोर्ट की जरूरत थी, तब वह मेरे साथ नहीं थे। इसके अलावा सानिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से इंसाफ दिलाने की मांग की है। जबकि इस्लामाबाद यूनाइडेट से भी उनको हटाने की मांग की है।
T20 World Cup के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इस अंपायर का मधुमक्खियों के हमले से हो गया निधन
इमाद करने जा रहे हैं दूसरी शादी
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी ने ये भी कहा कि वह ये सब बदले की भावना से नहीं कर रही हैं, बल्कि मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। इसके अलावा सानिया ने सोशल मीडिया मंच पर 18 फरवरी को देर रात एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उनके और वसीम के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट्स थे।
स्क्रीनशॉट्स शेयर करने के बाद सानिया ने ये भी आरोप लगाया कि वसीम ने उनपर हैरेसमेंट केस की धमकी दी है। बता दें कि वसीम ने इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर नायला राजा से अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी। जबकि सानिया को तलाक दिए हुए अभी केवल दो महीने का समय ही बिता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर