'सबकुछ उसकी वजह से हुआ...' सौरव गांगुली ने गंभीर-सूर्या सभी को किया नजरंदाज, रोहित शर्मा को दिया भारत के जीत का पूरा श्रेय

Published - 11 Mar 2026, 11:38 AM | Updated - 11 Mar 2026, 01:07 PM

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को सोशल मीडिया मंच के जरिए खूब बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादन को नजरअंदाज करके, जीत का श्रेय रोहित शर्मा को दिया है।

पूर्व कप्तान ने यह बयान उस समय दिया, जब वह एक किताब का विमोचन करके बाहर निकल रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से एक के बाद एक कई तरह के सवाल पूछे।

रोहित शर्मा को दिया कप्तान ने श्रेय

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) किताब का विमोचन करके बाहर निकल रहे थे उस समय बाहर खड़े पत्रकारों ने पूछा कि ‘’दादा आपके एक फैसले ने भारतीय क्रिकेट की किस्मत बदल दी।’’ इस पर पूर्व कप्तान ने कहा कि,

‘’यह लड़कों की कड़ी मेहनत है और आखिरकार इसका फल मिला और इस टीम की मानसिकता बदलने के लिए रोहित शर्मा को भी श्रेय जाता है।’

बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है। साल 2024 में पहले भारत ने टी20 विश्व कप पर कब्जा किया तो साल 2025 में भारत ने चैंपियन ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। बता दें कि, इससे पहले साल 2023 में भारत आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचा था।

बुमराह एक खास गेंदबाज हैं-Sourav Ganguly

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 14 विकेट लिए थे। जब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से बुमराह पर टिप्पणी करने को बोला तो उन्होंने कहा,

'मैं बुमराह पर क्या ही टिप्पणी करूं वो लाजवाब गेंदबाज हैं। बुमराह एक खास बॉलर हैं और वह दबाव में जिस तरह की बॉलिंग करते हैं उसकी बात ही अलग है। फाइनल में बुमराह का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा।'

बता दें कि, फाइनल मैच में बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

'प्लेयर ऑ द टूर्नामेंट' बनने के बाद कोच गंभीर को भूले संजू सैमसन, इन्हें दे डाला सफलता का पूरा श्रेय

संजू को मिलना चाहिए वनडे में मौका

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भारत को टी20 विश्व कप जिताने में काफी अहम योगदान रहा। संजू ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मैचों में बैक टू बैक तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थीं, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अब इसपर पूर्व कप्तान ने कहा,

‘’संजू सैमसन को टी20 के अलावा वनडे में भी लगातार मौके मिलने चाहिए। वह सैमसन की काबिलियत को भली-भांति जानते हैं और इसी वजह से वह उनके शानदार प्रदर्शन से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही 33 वर्षीय खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी, इस देश के खिलाफ आएगा खेलता नजर

Tagged:

Rohit Sharma jasprit bumrah Sourav Ganguly T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो ट्रॉफी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com