इन 3 खिलाड़ियों के आगे BCCI तक झुक जाती, इनके हर एक ऑर्डर को मानती पत्थर की लकीर

Published - 28 Dec 2025, 02:07 PM | Updated - 28 Dec 2025, 02:14 PM

BCCI

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दुनिया का सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। लेकिन यही बीसीसीआई भारत के तीन खिलाड़ियों के सामने तक झुक जाती है। यहां तक की अगर भारत के इन तीन खिलाड़ियों ने कुछ कह दिया तो बीसीसीआई उसे पत्थर की लकीर मानती है और हर कीमत पर वह कार्य करने की कोशिश करती है।

खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन और प्रभाव के कारण बीसीसीआई (BCCI) को झुकने पर मजबूर किया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये ताकतवर शख्सियत रखने वाले ये तीन प्लेयर्स।

हार्दिक पंड्या के सामने झुकती है BCCI?

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के आने के बाद से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर विभाग में मजबूती आई है, जबकि वह गेंदबाजी से भी विकेट चटकाने का कार्य बखूबी निभाते हैं। खास बात ये है कि बीसीसीआई (BCCI) लंबे समय से हार्दिक का विकल्प तलाश ने की कोशिश कर रही है, जिसके कारण वह शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे प्लेयर्स को भी मौका दे रही है।

लेकिन अभी तक वह अपनी इस मुहिम को पूरा नहीं कर सकी। बता दें कि, जहां दुबे और नीतीश बेहद कम मौकों पर दोनों विभागों में योगदान देते हैं तो हार्दिक पंड्या लगभग हर मैच में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ विकेट भी चटकाते हैं।

हार्दिक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 से अधिक विकेट लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज हैं, जबकि उनका बल्लेबाजी औसत 28.60 और स्ट्राइक रेट 143.51 का है। यही कारण है कि हार्दिक पंड्या के ऑर्डर को कई बार बीसीसीआई भी मानती है।

रोहित शर्मा का आर्डर मानती है BCCI?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भले ही टी20 और वनडे प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी बीसीसीआई (BCCI) में उनका दबदबा पूरी तरह से कायम है। इसका उदाहरण इससे समझा जा सकता है कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से जरूर हटा दिया है, लेकिन वह उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप बिल्कुल भी नहीं कर पा रही है।

जहां रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 तक स्क्वाड में बने रहने का मन बना चुके हैं, लेकिन इसपर बीसीसीआई (BCCI) का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा से बीसीसीआई कितना खौफ खाती है।

कब कहां और कैसे देखें India vs New Zealand के बीच की ODI सीरीज, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम

विराट कोहली का जलवा बरकरार

पूर्व कप्तान विराट कोहली का डंका न सिर्फ भारतीय क्रिकेट में बजता है, बल्कि इस दिग्गज के फैंस पूरी दुनियाभर में फैले हुए हैं और यही कारण है कि विराट कोहली को बीसीसीआई स्क्वाड से बाहर तक नहीं निकाल पा रही है।

विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में दो बार शून्य का स्कोर बनाया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला और उन्होंने वहां पर शानदार प्रदर्शन किया। जबकि उस दौरे के बाद कोहली को अफ्रीका के खिलाफ वनडे स्क्वाड के लिए भी चुना गया। इससे समझा जा सकता है कि, कोहली ने दो सफलता हासिल की है उसके सामने बीसीसीआई भी झुक जाती है।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुई 15 सदस्यीय टीम इंडिया, अय्यर-ईशान-गिल की वापसी, पंत ड्रॉप

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

101 विकेट।

2002 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com