‘अब बस, बहुत हो गया…’ हेजल कीच ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती, युवराज पर लगाए गंभीर आरोप
Published - 31 Jan 2026, 04:01 PM | Updated - 31 Jan 2026, 04:04 PM
भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और उनकी पत्नी हेजल कीच की जोड़ी हमेशा से फैंस के बीच चर्चा में रही है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। उस वीडियो में 'अब बस, बहुत हो गया' जैसे शब्दों के साथ हेजल कीच के नाम से जुड़ी एक पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पोस्ट में युवराज सिंह पर कुछ गंभीर आरोप लगाने का दावा किया जा रहा, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।
क्या है Yuvraj Singh के बारे में पोस्ट की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर हमेसा से सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की खबरें चर्चा में आती रहती हैं। हाल ही में हेजल कीच के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पर मानसिक तनाव और अन्य गंभीर आरोप लगाने की बात कहती हुई दिख रही है। इस खबर के सामने आते ही युवराज के फैंस सदमे में आ गए। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हेजल ने बोला है कि अब बस, बहुत हो गया, मैं अब और चुप नहीं रह सकती।
हालांकि, इस वायरल खबर की गहराई से जांच करने पर पता चलता है कि अक्सर ऐसे हेडलाइंस क्लिकबेट का हिस्सा होते हैं। हेजल कीच और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का रिश्ता हमेशा से काफी मजबूत रहा है। वायरल वीडियो और पोस्ट के पीछे की सच्चाई कुछ और ही निकली है। दरअसल, यह पूरा मामला एक पुराने इंटरव्यू या किसी विज्ञापन का हिस्सा हो सकता है जिसे गलत संदर्भ में पेश किया गया। युवराज और हेजल के बीच अनबन की खबरों में फिलहाल कोई पुख्ता सच्चाई नजर नहीं आती है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है।
एड के बाद खुली पोल! भारत की जर्सी पहनने वाला यूट्यूबर बोला– ‘I Love Pakistan’
हेजल कीच और Yuvraj Singh के रिश्तों में खटास का मुद्दा गरमाया
क्रिकेट जगत में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) एक बड़े हस्ती हैं और उनकी निजी जिंदगी हमेशा चकाचौंध में रहती है। हेजल कीच द्वारा लगाए गए कथित आरोपों की खबर ने आग की तरह फैलते हुए लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि हेजल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं थीं।
ऐसे रीपोर्ट्स कई बार खुद के पैरो पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित होता है। लेकिन हकीकत में, हेजल ने पहले भी सोशल मीडिया डिटॉक्स के लिए ब्रेक लिया था, जिसे गलत तरीके से विवाद से जोड़ दिया गया। हेजल कीच ने हमेशा युवराज का साथ दिया है, चाहे वह कैंसर से उनकी लड़ाई हो या क्रिकेट से संन्यास के बाद का समय। ऐसे में इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह अभी भी एक बड़ा सवाल है, क्योंकि आधिकारिक तौर पर दोनों की तरफ से कोई नकारात्मक बयान नहीं आया है।
क्या सच में टूट रही है ये जोड़ी?
जैसे ही यह खबर वायरल हुई कि हेजल कीच ने युवराज (Yuvraj Singh) पर गंभीर आरोप लगाए हैं, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी ओपीनीयन देनी शुरू कर दीं। कुछ लोग इसे महज एक अफवाह बता रहे हैं, तो कुछ लोग युवराज सिंह को ट्रोल करने में लगे हैं। गौरतलब है कि युवराज की पूर्व भाभी आकांक्षा शर्मा ने भी पहले परिवार पर कई आरोप लगाए थे, जिसके कारण लोग इस नई खबर को भी सच मान बैठे थे। लेकिन अभी तक किसी भी सोर्स ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
हेजल कीच और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) वर्तमान में अपनी पैरेंटिंग का आनंद ले रहे हैं और अक्सर अपने बच्चों के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऐसे में 'अब बस, बहुत हो गया' जैसे बयान किसी बड़े खुलासे के बजाय किसी प्रमोशन या पुराने वीडियो का हिस्सा मात्र हो सकते हैं। क्रिकेट एडिक्टर अपने पाठकों को सलाह देता है कि ऐसी खबरों पर तब तक यकीन न करें जब तक कि खुद सेलिब्रिटी इसकी पुष्टि न कर दें।
"अब बहुत हो गया, युवी की भी छुट्टी हो जानी चाहिए…"
— News24 (@news24tvchannel) January 30, 2026
◆ युवराज सिंह की पत्नी और अभिनेत्री हेज़ल कीच ने कहा #HazelKeechSingh | Hazel Keech Singh | #YuvrajSingh pic.twitter.com/QvN5FtX8GF
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर