वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड की पॉइंट्स टेबल में बिगड़ी हालत, सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अब करना पड़ेगा ये काम

Published - 11 Feb 2026, 10:30 PM | Updated - 11 Feb 2026, 11:02 PM

T20 World Cup 2026 Points Table 3

T20 World Cup 2026 Points Table: श्रीलंका और भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हर रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमें सुपर-8 में जगह बनाने के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा करती नजर आईं।

वहीं, कुछ ऐसी टीमें भी रही जो अब तक अपने नाम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। इस बीच बुधवार को मुंबई में टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड का वेस्टइंडीज से सामना हुआ। शाई हॉप की अगुवाई वाली टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 30 रनों से मैच अपने नाम किया। ऐसे में चलिए जानते हैं इस भिड़ंत के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका (T20 World Cup 2026 Points Table) में क्या बदलाव हुए हैं?

शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली शानदार पारी

Sherfane Rutherford

मुंबई के वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए, जिसमें अहम योगदान शेरफेन रदरफोर्ड का रहा। 76 रनों के साथ वह टीम के लिए सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा रोस्टन चेज ने 34 रन, रोवमन पॉवेल ने 14 रन, जेसन होल्डर ने 33 रन और शिमरोन हेटमायर ने 23 रन का योगदान दिया। ब्रैंडन किंग और रोमारियो शेफर्द 1-1 रन बनाने में सफल रहे। जबकि कप्तान शाई हॉप खाता खोलने तक में नाकाम रहे।

इंग्लैंड के हाथ लगी हार

इसके जवाब में इंग्लैंड की 19 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई। सैम करन के अलावा किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 30 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल है। फिल साल्ट ने 30 रन, जोस बटलर ने 21 रन, जेकब बेठन ने 33 रन और हैरी ब्रुक ने 17 रन का योगदान दिया।

अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू पाया। वेस्टइंडीज के लिए गुडकेश मोती ने टीन और रेस्टन चेज ने दो विकेट हासिल की। अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्द और शमर जोसेफ एक-एक विकेट निकाल पाए।

T20 World Cup 2026 Points Table में वेस्टइंडिज को हुआ फायदा

ENG vs WI मैच के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अंक तालिका (T20 World Cup 2026 Points Table) में नजर डाली जाए तो ये दोनों टीमें ग्रुप-सी का हिस्सा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद इंग्लैंड टीम के लिए सुपर-8 में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है। हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम को अपनी पहली हार झेलनी पड़ी है, जिसकी वजह से उसका नेट रन काफी खराब हो गया है। -0.650 NRR के साथ इंग्लिश टीम इस समय तीसरे स्थान पर है।

वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहले स्थान पर जगह कायम रखी है। उसके खाते में 4 अंक के साथ 1.625 नेट रन रेट हैं। अब अगर इंग्लैंड को सुपर-8 में जगह बनानी है तो उसे अपने शेष मैच किसी भी कीमत में जीतने होंगे। मालूम हो कि उसको अपने आगामी मैच में इटली और स्कॉटलैंड का सामना करना है। इसके अलावा बात की जाए टीम इंडिया की तो वह ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर मौजूद है, जबकि इस समूह की टॉप-1 टीम पाकिस्तान है। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी पहले स्थान पर काबिज है।

ऐसी नजर आ रही है T20 World Cup 2026 Points Table

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप ए

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1पाकिस्तान2204+0.932
2भारत1102+1.450
3नीदरलैंड2112+0.356
4नामीबिया1010-1.033
5संयुक्त राज्य अमेरिका2020-1.525

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप बी

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया1102+3.350
2जिम्बाब्वे1102+2.702
3श्रीलंका1102+1.000
4आयरलैंड2020-2.175
5ओमान1010-2.702

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप सी

क्रमटीममैचजीतहारटाईनो रिज़ल्टअंकनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज220004+1.625
2स्कॉटलैंड211002+0.950
3इंग्लैंड211002-0.650
4नेपाल101000-0.200
5इटली101000-3.650

T20 World Cup 2026 Points Table: ग्रुप डी

क्रमटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1न्यूजीलैंड2204+1.919
2दक्षिण अफ्रीका2204+1.425
3अफगानिस्तान2020-0.555
4संयुक्त अरब अमीरात1010-2.763
5कनाडा1010-2.850

टी20 वर्ल्ड कप के बीच शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, बोले 'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे....'

Tagged:

team india Harry Brook ENG vs WI T20 World Cup 2026 Points Table
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com