टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, ब्रूक(कप्तान), साल्ट, बटलर, आर्चर, डकेट....
Published - 30 Dec 2025, 01:25 PM | Updated - 30 Dec 2025, 01:27 PM
Table of Contents
England Team: टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अस्थायी टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने स्क्वाड की कमान आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सौंपी गई है तो स्क्वाड में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और बेन डकेट को भी शामिल किया गया है।
वहीं, पहली बार जोश टंग को टी20 स्क्वाड (England Team) में शामिल किया गया है। चलिए आपको बताते हैं किन-किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है और किन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
England Team: ब्रूक को बनाया कप्तान
इंग्लैंड पुरुष टीम (England Team) के चयन पैनल ने फरवरी 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया है। यह पहला मौका होगा जब हैरी किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करने मैदान पर उतरेंगे।
वहीं, जोस बटलर को भी दल में शामिल किया गया है। बटलर का प्रदर्शन भारतीय सरजमीं पर बतौर बल्लेबाज काफी धमाकेदार रहा था और उनसे इस टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम (England Team) के लिए शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। इसके अलावा फिल साल्ट और बेन डकेट को भी विश्व कप 2026 की अस्थायी टीम में जगह दी है।
आर्चर को मिली जगह, जैक्स की हुई वापसी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Team) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टी20 विश्व कप के संभावित स्क्वाड में शामिल किया गया है। हालांकि, उनके खेलने पर संशय बना हुआ है, क्योंकि एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें बाकी बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा था।
इस समय आर्चर इंग्लैंड (England Team) की मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वहीं, ऑलराउंडर विल जैक्स अक्टूबर के बाद टीम में दोबारा वापसी कर रहे हैं। उनसे इस प्रारूप में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
We have named our provisional squad for the Men's ICC @T20WorldCup! 🦁
— England Cricket (@englandcricket) December 30, 2025
Full story 👇
श्रीलंका दौरा भी करेगी इंग्लिश टीम
इंग्लैंड की टीम विश्व कप 2026 से पहले श्रीलंका का दौरा भी करना है, जहां पर 30 जनवरी को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा मैच 1 फरवरी को और तीसरा मैच 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि, ये तीनों मैच श्रीलंका के कैंडी में स्थित पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद 8 फरवरी को इंग्लैंड का विश्व कप 2026 में पहला मैच नेपाल से होगा। वहीं, दूसरा मैच 11 फरवरी को वेस्टइंडीज, बांग्लादेश से 14 फरवरी और 16 फरवरी को इटली से सामना होगा। बता दें कि, जोफ्रा आर्चर श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह सीधा विश्व कप 2026 के लिए टीम से जुड़ेंगे।
विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड का अस्थायी स्क्वाड
हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और ल्यूक वुड।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की बड़ी टेंशन, टीम के ये 3 खूंखार खिलाड़ी हुए इंजर्ड
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर