इधर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, उधर जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र फिर से खेलने का किया फैसला
Table of Contents
James Anderson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने सुपर 8 में पाकिस्तान को हराकर अपना सेमीफाइनल का स्पॉट पक्का कर लिया हैं। जहां एक तरफ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का स्पॉट पक्का कर लिया हैं वही दूसरी तरफ पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने एक बार फिर मैदान पर वापसी करने का फैसला किया हैं। 43 वर्षीय एंडरसन एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए नज़र आएंगे।
एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे James Anderson
एक तरफ जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं दूसरी ओर 43 वर्षीय जेम्स एंडरसन (James Anderson) एक बार फिर काउंटी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज आगामी सीजन में लंकाशायर की ओर से खेलते नजर आएंगे।
पिछले साल 43 साल के होने के बावजूद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज सीमर पूरी तरह फिट और उत्साह से भरे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने नए काउंटी सीजन की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दोबारा शुरू कर दी है।
लंकाशायर क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एंडरसन इनडोर नेट्स में युवा खिलाड़ियों के साथ गेंदबाजी करते हुए शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उनकी रफ्तार और रिदम देखकर साफ है कि अनुभव के साथ-साथ उनका जज्बा भी अब तक बरकरार है।
Ready for season ‘𝟐𝟔 🐐💪 @jimmy9
— Lancashire Cricket (@lancscricket) February 25, 2026
🌹 #RedRoseTogether pic.twitter.com/RFQmWsaC68
जेम्स एंडरसन बने लंकाशायर के स्थायी कप्तान
लंकाशायर ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) को काउंटी चैंपियनशिप के लिए स्थायी कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले वह 2025 सीजन के दौरान कुछ मुकाबलों में अंतरिम कप्तान की भूमिका निभा चुके थे। मई में कीटन जेनिंग्स के इस्तीफे के बाद क्लब ने उन्हें फुल-टाइम कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी।
43 वर्ष की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद एंडरसन (James Anderson) ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट जारी रखने का संकेत दिया है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 704 विकेट दर्ज हैं, जबकि चार दिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 304 मैचों में 1143 विकेट हासिल किए हैं, जो उनके अनुभव और निरंतरता को दर्शाता है।
स्टीवन क्रॉफ्ट ने जताया पूरा भरोसा
लंकाशायर के हेड कोच स्टीवन क्रॉफ्ट ने एंडरसन को एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक लीडर बताया है। उनके अनुसार एंडरसन का अनुभव और टीम पर पकड़ उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श बनाती है। पिछले सीजन के दूसरे हिस्से में जिस तरह उन्होंने टीम की अगुवाई की, उससे साफ हो गया कि वह कप्तानी के लिए सही विकल्प हैं।
क्रॉफ्ट ने यह भी कहा कि एंडरसन मैदान पर अपने प्रदर्शन के जरिए नेतृत्व करते हैं और फिटनेस व अनुशासन के प्रति उनका समर्पण ड्रेसिंग रूम में उच्च मानक स्थापित करता है। उनके साथ जोश को वाइस-कप्तान बनाए रखने से टीम के पास एक मजबूत और संतुलित नेतृत्व समूह रहेगा, जो अगले सीजन में काउंटी चैंपियनशिप के लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।
ये भी पढ़े : रणजी ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, मात्र इतने रन का स्कोर बनाकर चलते बने पवेलियन