सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन आई सामने, ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक मैच पलटने वाले बल्लेबाज
Published - 01 Mar 2026, 03:45 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:04 PM
Table of Contents
England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-2 में शामिल इंग्लैंड ने पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद उनका सामना पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े में भारत/वेस्टइंडीज के साथ हो सकता है।
दरअसल, 1 मार्च को साफ हो जाएगा कि पांच मार्च को इंग्लैंड (England) की टीम का सामना भारत से होगा या फिर उनके सामने वेस्टइंडीज की इन फॉर्म टीम खड़ी होगी। हालांकि, सेमीफाइनस मुकाबले से पहले इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है, जिसमें ओपनिंग से लेकर नंबर-11 तक ये खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
शीर्ष क्रम में ये होंगे तीन बल्लेबाज
सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) के शीर्ष क्रम में जोस बटलर, फिल साल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक शामिल हो सकते हैं। बड़े मैच में ये तीन खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में खामोश ही रहा है पर उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में उनके बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिले।
इसके अलावा फिल साल्ट का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा है। मगर उनका सेमीफाइनल मैच खेलना तय है। इस टूर्नामेंट में एक शतक ठोक चुके कप्तान हैरी ब्रूक से भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक धमाकेदार पारी की उम्मीद इंग्लिश फैंस कर रहे होंगे। बता दें कि, इंग्लैंड (England) का ये शीर्ष क्रम किसी भी गेंदबाजी विभाग को ध्वस्त करने की काबिलियत रखता है।
चार से सात तक ये प्लेयर्स शामिल
टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) के लिए चौथे नंबर पर जैकब बेथेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है, जिसका फॉर्म खुद टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है तो नंबर पांच पर टॉम बैंटन और छठे स्थान पर खब्बू ऑलराउंडर सैम करन को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
ये दोनों ही बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। जबकि 7वें स्थान पर विल जैक्स बल्लेबाजी के लिए आएंगे। बता दें कि, जैक्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से टी20 विश्व कप में इंग्लैंड (England) को कई अहम जीत दिलाई हैं, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ छोटी, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पारियां शामिल थीं।
8 से 11 तक ये होगा बल्लेबाजी क्रम
7वें नंबर पर विल जैक्स के बाद 8वें स्थान पर लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन और नौवे नंबर पर रेहान अहमद को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। इसके बाद 10वें नंबर पर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और 11वें पर लेग स्पिनर आदिल राशिद को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है।
बता दें कि, इंग्लैंड (England) की टीम में डॉसन, रेहान और आर्चर निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम सेमीफाइल में विरोधी टीम को कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। हालांकि, इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम जितना मजबूत है, उतनी ही खामिया उनके बॉलिंग डिपार्टमेंट में है।
England की संभावित प्लेइंग इलेवन
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर