ईरान-इजरायल युद्ध के हालात में इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, बीच में छोड़ा दौरा, वापस लौटेगी अपने घर

Published - 03 Mar 2026, 10:54 AM | Updated - 03 Mar 2026, 11:03 AM

Iran-Israel war

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के कई इलाकों को निशाना बनाया है. वहीं, ईरान (Iran-Israel War) ने भी जवाबी हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला बोला है. जिनमें बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान शामिल हैं.

अब मिडिल ईस्ट में बढ़ती लड़ाई के कारण इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने अपनी टीम को UAE से वापिस बुलाने का निर्णय लिया है.

Iran-Israel War: वार में फंसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

Iran-Israel War

मिडिल ईस्ट (Iran-Israel War) में बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम क UAE से वापस बुलाने का फैसला ले लिया है. दरअसल, इंग्लैंड लॉयंस UAE दौरे पर हैं, और इंग्लैंड महिला टीम का कैंप भी अबू धाबी में होने वाला था. लेकिन अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लॉयंस का दौरा रद्द कर दिया है.

ECB ने तुंरत खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित ब्रिटेन वापिस बुलाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि, जंग की वजह से कई हवाई अड्डे बंद हो चुके हैं. जिसकी वजह से यात्रा में काफी परेशानी आ रही है.

गौरतलब है कि इंग्लैंड लॉयंस टीम और पाकिस्तान शाहीन के बीच अबू धामी में 5 वनडे मैचों की सीरीज चल रही थी. श्रृंखला का पहला मैच Iran-Israel War की वजह से रद्द हो चुका था. अब बढ़ते तनाव की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पूरी सीरीज रद्द करने का फैसला लिया है.

वर्ल्ड कप हार से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, दिग्गज ने रातोंरात PCB को सौंप दिया अपना इस्तीफा

रद्द हुई पाकिस्तान-इंग्लैंड की सीरीज

इंग्लैंड लॉयंस और पाकिस्तान शाहीन के बीच 3 टी20 और 5 वनडे मैच खेले जाने थे. लेकिन Iran-Israel War की वजह से सीरीज का अंत कर दिया गया है. दौरे की शुरूआत इंग्लैंड की टीम ने टी20 में जीत के साथ की थी. इंग्लैंड टीम 3-0 से आगे चल रही थी. फिर वनडे का आगाज होने वाला था. लेकिन दूसरे मुकाबले से पहले ही मीडिल ईस्ट में वार की चिंगारी फैल गई, और पूरी श्रृंखला रद्द करनी पड़ी.

वहीं, जून-जुलाई में ब्रिटेन में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना था. जिसकी तैयारी के लिए ECB महिला टीम के लिए अबू धाबी में ट्रेनिंग कैंप लगवाने वाली थी. लेकिन बढ़ते वार के खतरे के कारण अब यह कैंप भी रद्द कर दिया गया है.

अब बोर्ड अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा और क्रिकेट की तैयारियों को लेकर नए प्लान पर काम कर रहा है. ताकि प्लेयर्स को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश से धुला, तो कौन होगा फाइनलिस्ट, पूरा समीकरण समझिए

Tagged:

England Cricket Team ECB ENG vs PAK england cricket board Iran-Israel War
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

पाकिस्तान शाहीन के साथ
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com