सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी पटखनी, जानें अब ग्रुप-2 से कौन करेगा अंतिम-4 में एंट्री

Published - 22 Feb 2026, 07:27 PM

ENG Vs SL

सुपर-8 के रोमांचक मोड़ पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में ENG vs SL में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की है। पल्लेकेले के मैदान पर खेले गए इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को 51 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल की अपनी राह को और भी मजबूत कर लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड अब ग्रुप-2 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका के लिए आगे का सफर अब काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ENG vs SL: Super-8 इंग्लैंड की सधी हुई बल्लेबाजी

England Team

मैच की शुरुआत में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक आक्रामक नहीं रही, लेकिन ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने एक छोर संभाले रखा।

सुपर-8 के ENG vs SL मुकाबले में साल्ट ने 62 रनों की शानदार पारी खेली, जो इस पिच पर काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। श्रीलंका के स्पिनरों, खासकर दुनिथ वेलालगे (3 विकेट) और महीश तीक्षणा (2 विकेट) ने अपनी फिरकी से इंग्लिश बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 रनों का स्कोर ही खड़ा कर सकी। एक समय लग रहा था कि श्रीलंका इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के मन में कुछ और ही था।

क्या होता है Pre-Seeding? क्यों इस विवाद पर टीम इंडिया और ICC की हो रही आलोचना

विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर की ENG vs SL मैच में वापसी

ENG vs SL मैच की दुसरी पारी में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत सुपर-8 मुकाबले में बेहद खराब रही। इंग्लैंड के स्पिनर विल जैक्स ने पावरप्ले में ही श्रीलंका की कमर तोड़ दी। जैक्स ने अपने 4 ओवरों के कोटे में मात्र 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

वहीं, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी गति और सटीक लाइन-लेंथ से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। श्रीलंका का कोई भी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।

कप्तान दासुन शनाका ने 30 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण वह भी असफल रहे। पूरी श्रीलंकाई टीम महज 16.4 ओवरों में 95 रनों पर सिमट गई, और इंग्लैंड ने 51 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इरफ़ान पठान ने सुलझा दी अभिषेक शर्मा के बल्लेबाजी की समस्या, बताया कहाँ पर हो रही थी बड़ी गलती

ENG vs SL मैच ते बाद सेमीफाइनल की रेस हुई दिलचस्प

इस जीत के साथ सुपर-8 ग्रुप-2 के समीकरण काफी बदल गए हैं। इंग्लैंड अब 2 अंकों और बेहतरीन नेट रन रेट +2.550 के साथ पहले स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था, जिसके चलते दोनों के पास 1-1 अंक है और वे दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका ENG vs SL मे इस हार के बाद चौथे पायदान पर खिसक गया है।

अब ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को अपने अगले मैचों में केवल एक जीत की दरकार है, जबकि श्रीलंका को अब अपने बाकी बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। आगामी 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब इस ग्रुप की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Tagged:

Will Jacks srilanka ENGLAND Phil Salt ENG vs SL
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सचिन तेंदुलकर को ।

4 साल बाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com