एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान शराब के नशे में चूर पाए गए इंग्लैंड के क्रिकेटर, अब बोर्ड देगा बड़ी सजा
Published - 23 Dec 2025, 02:18 PM | Updated - 23 Dec 2025, 02:19 PM
Table of Contents
Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज जीतने का सपना लेकर गई इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 11 दिन के अंदर तीन टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद की जा रही थी कि बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम कंगारुओं को कड़ी चुनौती पेश करेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीन मैचों को बेहद आसानी से जीतकर एशेज में 3-0 (Ashes Test) की अजेय बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड की बैक टू बैक शर्मनाक हार के बाद उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसी बीच इंग्लिश खिलाड़ियों का एक और कांड उजागर हो गया है। एशेज टेस्ट सीरीज (Ashes Test) के दौरान इंग्लिश प्लेयर्स शराब के नशे में चूर नजर आए, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी सजा खिलाड़ियों को देने का फैसला किया है।
Ashes Test के बीच शराब पार्टी कर रहे थे इंग्लिश प्लेयर्स
ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज (Ashes Test) जीतने का ख्वाब लेकर पहुंचे इंग्लिश प्लेयर्स वहां पर शराब की पार्टी करते नजर आए। जहां एक ओर उनकी टीम कंगारुओं के हाथों बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर उनके खिलाड़ी हार का जश्न मनाते पाए गए।
द इंडिपेंडेन्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाड़ी ब्रिसबेन टेस्ट में हार के बाद और एडिलेड टेस्ट से पहले नूसा में पार्टी करते और शराब का सेवन करते पाए गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि इंग्लिश खिलाड़ी शराब के नशे में इतना चूर हो गए कि उनसे सही से चला तक नहीं जा रहा था। अब इसपर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने जांच के आदेश दे दिए हैं और आरोप तय होने पर खिलाड़ी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
रॉब ने दिया बयान
खिलाड़ियों की शराब की खबरें बाहर आने के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि
‘’उन्हें पार्टी या ब्रेक से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर इस दौरान शराब का सेवन भारी मात्रा में किया गया है तो इसपर जरूर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर लोग कह रहे हैं कि हमारे खिलाड़ी नूसा गए थे और वहां पर अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था तो मैं इसपर बिल्कुल गौर करूंगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक शराब का सेवन बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। लेकिन जीतना मैंने सुना है हमारे खिलाड़ी वहां पर अच्छे से बर्ताव कर रहे थे और एकदम ठीक थे।’’
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, स्टोक्स(कप्तान), रूट, ब्रूक, आर्चर, डकेट.....
बैचलर पार्टी स्वीकार्य नहीं-रॉब
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने इस घटना पर आगे कहा कि
''मुझे नूसा ट्रिप से कोई परेशानी नहीं है। आप बीच पर जाकर रिलैक्स करो, फोन से दूर रहो। लेकिन अगर वहां पर अधिक शराब पीने की बात है तो बैचलर पार्टी जैसे माहौल का बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। ना ही मैं खुद शराब का सेवन करता हूं और ना ही मैं शराब पीने का कल्चर ठीक होता है।’’
हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इंग्लैंड के दो खिलाड़ी, हैरी ब्रूक और जैकब बैथेल शराब पीते नजर आए थे, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। उस समय रॉब ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता इसमें कोई औपचारिक चेतावनी की जरूरत है। हां अनौपचारिक तौर (Ashes Test) पर खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी गई है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर