टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने कर दिया प्लेइंग 11 का ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मौका
Published - 07 Feb 2026, 05:32 PM | Updated - 07 Feb 2026, 05:41 PM
भारत और श्रीलंका की धरती पर सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 खेल जाना है। टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड समाप्त हो चुकी है जिसमें पाकिस्तान ने पहला मैच 3 विकेट से जीत लिया। शनिवार शाम में भारत बनाम यूएसए दिन का तीसरा मुकाबला खेला जाना है।
इससे पहले इंग्लैंड टीम ने कल यानी आठ फ़रवरी को होने वाली मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी है। आइए जानती है किन किन खिलाड़ियों को कल होने वाली मैच में जगह मिली है।
T20 World Cup 2026 में हैरी ब्रुक संभालेंगे कमान

इंग्लैंड टीम इस साल हो रही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दी है। इंग्लैंड टीम इस साल टूर्नामेंट में अपनी 2022 वाली परफॉर्मेंस को वापस दोहराना चाहेगी। आपको बता दे साल 2022 में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इयोन मॉर्गन की अगुआई में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) खिताब अपने नाम करने में सफल हुई थी।
इस साल टीम की कमान युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक संभाल रहे है जबकि पिछले बार अनुभवी खिलाफी जॉस बटलर को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हैरी ब्रुक अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर जाने जाते हैं, हालांकि आईपीएल में कुछ खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। कप्तान हैरी टीम को किस तरह संभालते हैं देखना दिलचस्प होगा। इस साल T20 उनके लिए अग्निपरीक्षा जैसे होगा।
‘हमने पूरा टूर्नामेंट उसी के दम पर जीता…’ U19 कप्तान आयुष महात्रे ने इस खिलाड़ी को दिया पूरा श्रेय
नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला
कल यानी आठ फरवरी सोमवार को इंग्लैंड अपना पहला मुकाबला नेपाल से मुंबई में खेलने उतरेगा। इस दौरान टीम अपनी प्लेइंग 11 पहले जारी कर मीडिया में छा गई। इंग्लैंड टीम अपना पहला मुकाबला वहीं खेलेगी जहां भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए के साथ आज शाम खेलने वाली है। वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से ऐतिहासिक मैदान रहा है। यूं कहें तो टीम इंडिया के लिए लकी चार्म।
भारतीय मैदान में इंग्लैंड का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा जबकि नेपाल जैसी टीम इस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में कैसा प्रदर्शन करती है उसपर भी सबकी निगाहें बनी रहेगी। इंग्लैंड अपनी प्लेइंग 11टीम में कुछ जाने माने नाम के साथ उतरी है तो कुछ नए नाम भी शामिल हैं। जिस बटलर इस साल टीम में बतौर विकेट कीपर मौजूद होंगे। उनका प्रदर्शन इस साल काफी मायने रखने वाला है, हो सकता है ये उनका आखिर टी20 विश्व कप हो।
T20 World Cup 2026 के पहले मैच में इंग्लैंड प्लेइंग 11
इंग्लैंड टीम पहले मैच के लिए अपनी सबसे धाकड़ बल्लेबाज फिल सॉल्ट के साथ मैदान में उतरेगी। फिल सॉल्ट टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) से पहले काफी खतरनाक फॉर्म में थे और इस साल उनकी स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त रही है जिसका फायदा इंग्लैंड टीम उठाना चाहेगी। दूसरे छोड़ पर जॉस बटलर मौजूद होंगे जिनकी मौजूदगी इंग्लैंड टीम के नए खिलाड़ियों को अनुभव प्रदान करेगी।
टीम में जाकोब बैठेल, टॉम बैंटन और हैरी ब्रुक मौजूद हैं। इन तीनों बल्लेबाज का बल्ला इस साल टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में तहलका मचाने वाली है। ऑलराउंडर के रूप में टीम में सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन मौजूद होंगे जबकि गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और ल्यूक वुड के हाथों में है। कहा एक और जोफ्रा आर्चर अपनी तेज़ गति से सभी को पछाड़ना चाहेंगे वहीं आदिल रशीद अपनी कलाई से सभी को चलना चाहेंगे।
इंग्लैंड प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जाकोब बैठेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, भारत को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार
Tagged:
T20 World Cup Phil Salt T20 World Cup 2026 ENG vs NEPऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर