वेस्टइंडीज के सामने इंग्लैंड की हालत हुई खराब, 160 रनों में ही सिमटी इंग्लिश टीम की पारी, 30 रनों से झेली पहली हार

Published - 11 Feb 2026, 10:14 PM | Updated - 11 Feb 2026, 10:56 PM

ENG vs WI

बुधवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ (ENG vs WI) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला खेला गया, जिसकी मेजबानी मुंबई के वानखेडे स्टेडियम ने की। दोनों टीमों के बीच यह मैच अपने नाम करने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई विंडीज़ टीम ने 20 ओवर में 197 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसको इंग्लिश टीम हासिल करने में नाकाम रही। परिणामस्वरूप, उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 30 रनों से अपनी पहली हार झेली।

ENG vs WI: विंडीज टीम ने बनाए 196 रन

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बैटिंग के लिए आई वेस्टइंडीज टीम (ENG vs WI) के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। शेरफेन रदरफोर्ड की 76 रनों की तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत विंडीज़ टीम स्कोरबोर्ड पर 196 रन लगाने में कामयाब हुई। हालांकि, टीम ने शुरुआत में ही कप्तान शाई हॉप का विकेट गंवा दिया था। इसके अगले ही ओवर में ब्रैंडन किंग भी एक रन बनाकर पवेलीयन लौट गए।

ऐसे में शिमरन हेटमायर मैदान पर आए और आक्रमक बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्हें रोस्टन चेज का भी साथ मिला। इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए संयुक्त 47 रन बनाए। लेकिन 5.5 ओव में जेमी ओवर्टन ने शिमरोन हेटमायर (23) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया। कुछ ओवर बाद रोस्टन चेज (34) भी आदिल राशिद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से आयरलैंड का टूटा सुपर-8 में जगह बनाने का सपना, कंगारू टीम ने 67 रनों से दर्ज की पहली जीत

शेरफन रदरफोर्ड के बल्ले ने उगली आग

Sherfane Rutherford

वेस्टइंडीज (ENG vs WI) की पारी के दौरान पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए शेरफेन रदरफोर्ड इंग्लैंड टीम के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुए। जहां एक छोर पर टीम नियमित अंतराल अपनी विकेट गंवा रही थी, वहीं दूसरी ओर वह आक्रमक बल्लेबाजी कर गेंदबाजों पर कहर बरपाते नजर आए।

उन्होंने 180.95 के स्ट्राइक रेट से 42 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। इस बीच उन्हें 57 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला, जिसका वह फायदा उठाने में कामयाब रहे। शेरफेन रदरफोर्ड की जेसन होल्डर (33) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद और जेमी ओवर्टन ने दो-दो विकेट झटकी। सैम करन और जोफ्रा आर्चर एक-एक सफलता हासिल कर पाए।

ENG vs WI: वेस्टइंडीज के हाथ लगी शानदार जीत

वेस्टइंडीज (ENG vs WI) द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई इंग्लैंड की शुरुआत ठीक-ठाक रही। लेकिन कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक कर बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिसकी वजह से वह निर्धारित ओवर में 160 रन ही बना पाई। ये इंग्लिश टीम की टूर्नामेंट में पहली शिकस्त है।

इंग्लिश टीम के लिए सैम करन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिनके बल्ले से 43 रन निकले। उनके अलावा फिल साल्ट ने 30 रन, जोस बटलर ने 21 रन, जेकब बेथल ने 33 रन और हैरी ब्रुक ने 17 रन जड़े। टॉम बेंथन और विल जैक्स 2-2 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने 6 रन और जेमी ओवर्टन ने 5 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोमारियो शेफर्द ने एक-एक विकेट झटकी। गुडकेश मोती तीन और रोस्टन चेज 3 विकेट झटक पाए।

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरी हार से अफगानिस्तान का टूटा वर्ल्ड कप जीतने का सपना, ग्रुप D से अब ये 2 टीमें कर रही क्वालीफाई

Tagged:

ENG vs WI sherfane rutherford adil rashid T20 World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com