ENG vs NZ: विल जैक्स की पारी ने किया का कमाल, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने मारी बाजी
Published - 27 Feb 2026, 10:20 PM | Updated - 28 Feb 2026, 01:00 PM
Table of Contents
शुक्रवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड का इंग्लैंड (ENG vs NZ) से सामना हुआ। कोलंबो के मैदान पर दोनों टीमों के बीच हुई इस भिड़ंत में इंग्लिश खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 160 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके जवाब में इंग्लिश टीम (ENG vs NZ) 19.3 ओवर में 6 के नुकसान पर 161 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में कामयाब हुई।
ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने बनाए 159 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई न्यूजीलैंड टीम (ENG vs NZ) की पारी की शुरुआत ताबड़तोड़ रही। सलामी जोड़ी नई पहले विकीट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी की। लेकिन इसी बीच 6.6 ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में टिम सिफ़र्ट अपना विकेट गंवा बैठे और 35 रन बनाकर पवेलीयन चलते बने। कुछ ओवर बाद फिन एलन ने भी 28 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया।
ग्लेन फिलिप्स ने खेली जुझारू पारी
तीसरे नंबर के बल्लेबाज रचिन रवींद्र भी कुछ खास नहीं कर सके और बल्ले से महज 39 रन निकले। हालांकि, इस दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 39 रनों की जुझारू पारी खेल टीम के स्कोर को 130 के पार पहुंचाने में योगदान दिया। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही।
उनका विकेट गिर जाने के बाद कीवी टीम बैकफुट पर चली गई और पारी समाप्त तक सिर्फ 159 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सकी। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद, रेहान अहमद और विल जैक्स के हाथ 2-2 विकेट लगी। जबकि लियम डॉसन ने एक सफलता हासिल की।
ENG vs NZ: विल जैक्स ने छीनी न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत
जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई इंग्लैंड टीम (ENG vs NZ) 161 रन बनाने में सफल रही, जिसके चलते उसके हाथ 4 विकेटों से जीत लगी। कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी टीम के लिए बड़ी और अच्छी पारी खेल सका। पावरप्ले में ही टीम ने अपने दो बड़े विकेट खो दिए थे।
लेकिन अंत में विल जैक्स ने बाजी ही पलट डाली। टॉम बेंटन के बल्ले से सर्वाधिक 33 रन निकले। वहीं, कप्तान हैरी ब्रुक 26 रन, जेकब बेथल 21 रन और सैम करन 24 रन का योगदान दे सके। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर खाता खोलने में नाकाम रहे।
एक वक्त ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन तभी विल जैक्स इंग्लैंड के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। 100/5 के स्कोर पर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए इस खिलाड़ी ने मैच विनिंग पारी खेली और 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने कीवी टीम के जबड़े से जीत छिनकर इंग्लैंड की झोली में डाल दी। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट निकाली। रचिन रवींद्र ने तीन विकेट ली।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर