ENG vs NEP : टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की रोमांचक जीत, RR का स्टार गेंदबाज़ बना मैच का हीरो
ENG vs NEP : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई में खेले गए इंग्लैंड और नेपाल (ENG vs NEP) के बीच रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए और नेपाल के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा।
जवाब में नेपाल की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन वह 180 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 4 रन दूर रह गई। इस करीबी मुकाबले में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) का गेंदबाज़ इंग्लैंड (ENG vs NEP) की जीत का असली हीरो बनकर उभरा, जिसने निर्णायक क्षणों में शानदार गेंदबाज़ी कर मैच का रुख पलट दिया।
ENG vs NEP : ब्रूक-बेथेल की फिफ्टी, 184 तक पहुंचा इंग्लैंड
टॉस (ENG vs NEP) इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता था और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और फिलिप सॉल्ट सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद जोस बटलर ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
मध्यक्रम में जैकब बेथेल ने 35 गेंदों पर 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 32 गेंदों पर 53 रन बनाए और रन गति को बनाए रखा।
अंत के ओवरों में विल जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन ठोककर पारी को तेज़ फिनिश दिया, जिससे इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन तक पहुंच सकी।
गेंदबाज़ी में नेपाल की ओर से दीपेन्द्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो - दो विकेट लिए , जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को 1-1 सफलता मिली।
ENG vs NEP: RR का स्टार गेंदबाज़ बना जीत का हीरो , लक्ष्य से चुकी नेपाल
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल (ENG vs NEP) की टीम ने शानदार जज्बा दिखाया और आखिरी ओवर तक मुकाबले को जिंदा रखा। कुशल भुर्तेल ने 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, जबकि कप्तान रोहित पौडेल ने 34 गेंदों पर 39 रन की अहम पारी खेली।
मध्यक्रम में दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने 29 गेंदों पर 44 रन ठोककर मैच को रोमांचक बना दिया। अंत के ओवरों में लोकेश बाम ने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर जीत की उम्मीदें कायम रखीं।
आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 5 रन ही दिए। उनके इस दबाव भरे ओवर ने मैच का रुख पलट दिया और इंग्लैंड ने 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।
गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की ओर से लियम डॉसन ने 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम करन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। विल जैक्स को बल्ले से 18 गेंदों पर 39 रन और एक विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, ओलंपिक से हुई बाहर, टीम इंडिया को मिली एशिया से एंट्री