ENG vs ITA: इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद खत्म हुआ इटली का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर, 24 रनों से गंवाया मुकाबला

Published - 16 Feb 2026, 06:48 PM | Updated - 16 Feb 2026, 06:50 PM

ENG Vs ITA

ENG vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए ग्रुप C (ENG vs ITA) के मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस हार के साथ इटली का टूर्नामेंट सफर भी खत्म हो गया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष जरूर किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 24 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

ENG vs ITA : विल जैक्स की शानदार पारी की बदौलत 200 के पार पंहुचा इंग्लैंड

ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड (ENG vs ITA) के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर इटली के सामने बड़ा लक्ष्य रखा।

फिलिप सॉल्ट ने 28 रन बनाकर तेज़ शुरुआत दी, हालांकि जोस बटलर 3 रन बनाकर आउट हो गए। जैकब बेथेल (23 रन) और टॉम बैंटन (30 रन) ने पारी को संभाला। सैम करन ने 25 रन का योगदान दिया। आखिर में विल जैक्स ने 22 गेंदों पर नाबाद 53 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया, जबकि जेमी ओवरटन ने 15 रन जोड़े।

इटली (ENG vs ITA) की ओर से गेंदबाज़ी में ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिशन कालुगामगे ने 2-2 विकेट लिए। वहीं जे जे स्मट्स, अली हसन और बेन मानेंटी को 1-1 सफलता मिली।

इटली का संघर्ष, लेकिन लक्ष्य से चूकी

202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली (ENG vs ITA) की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने दो झटके देकर मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया। इटली ने पावरप्ले में ही अपने अहम विकेट गंवा दिए और दबाव में आ गई।

शुरुआती झटकों के बाद जस्टिन मोस्का ने 43 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। वहीं बेन मानेंटी ने 25 गेंदों पर 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल रहे। ग्रांट स्टीवर्ट ने भी 45 रन बनाकर मुकाबले को जीवित रखने का प्रयास किया।

हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे रनगति प्रभावित हुई। इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा और इटली को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अंततः इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन पर सिमट गई और 24 रन से मुकाबला हार गई।

गेंदबाज़ी में इंग्लैंड (ENG vs ITA) की ओर से जेमी ओवरटन और सैम करन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर को दो सफलताएं मिलीं, जबकि विल जैक्स और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। विल जैक्स को शानदार बल्लेबाज़ी और एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड ने सुपर 8 के लिए किया प्रवेश, इटली का सफर हुआ खत्म

ग्रुप C की अंक तालिका पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज 3 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। इंग्लैंड (ENG vs ITA) ने 4 मुकाबलों में 3 जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल किए और बेहतर प्रदर्शन के दम पर सुपर 8 में जगह बनाई।

स्कॉटलैंड 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंकों पर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं इटली ने 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की और 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा, लेकिन नेट रन रेट कमजोर होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सका। नेपाल 3 हार के साथ बिना अंक के ग्रुप में आखिरी स्थान पर रहा।

इस तरह ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने सुपर 8 में जगह बनाई, जबकि नेपाल , स्कॉटलैंड और इटली का अभियान समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप खत्म होते ही शादी करेंगे ईशान किशन, जानें किस के साथ लेंगे सात फेरे?

Tagged:

cricket news T20 World Cup 2026 Match Report ENG vs ITA
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com