इमोशनल खुलासा: स्मृति मंधाना ने उस इंसान का किया जिक्र जिसने बदली जिंदगी

Published - 22 Feb 2026, 04:47 PM | Updated - 22 Feb 2026, 04:49 PM

Smriti Mandhana

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि एक खास शख्स ने मुश्किल दौर में उनका साथ दिया और उन्हें फिर से मजबूती के साथ मैदान पर लौटने की प्रेरणा दी।

इस मुकाबले में मंधाना (Smriti Mandhana) की 82 रन की पारी और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ उनकी अहम साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत जाने के बाद स्मृति मांधना ने इस शख्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जेमिमा की आक्रामक शुरुआत ने बदला मैच का रुख

जेमिमा रोड्रिग्स जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आईं, तब मंधाना (Smriti Mandhana) अपनी लय तलाश रही थीं। उन्होंने खुद माना कि शुरुआत उनके लिए आसान नहीं थी। मंधाना ने मैच के बाद कहा ,

“जब वह आईं, तो मुझे लगता है कि मैं 16 गेंदों में 15 रन बना रही थी और अभी भी अपनी टाइमिंग तलाश रही थी। उन्होंने आते ही तीन-चार बाउंड्री लगाईं, मोमेंटम बनाया और मुझे थोड़ा समय मिल गया,”

जेमिमा के इस बोल्ड अप्रोच से मंधाना को दबाव से बाहर निकलने का मौका मिला। दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी ने भारत को 176 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Smriti Mandhana की 82 रन की मैच विनिंग पारी

मंधाना (Smriti Mandhana) ने 82 रन की जिम्मेदार और संतुलित पारी खेली, जिसने टीम की जीत की नींव रखी। उन्होंने साझेदारी को ही अपनी सफलता का अहम कारण बताया। मंधाना ने यह भी कहा,

“छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा ध्यान नहीं जाता, लेकिन जब जेमिमा ने जल्दी-जल्दी बाउंड्री लगाईं, तो मुझे भी शांति मिली। उन्हें इस तरह की पारी खेलने का पूरा श्रेय जाता है,”

उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत को मजबूती दी। गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 159 रन पर रोक दिया और भारत ने 17 रन से मुकाबला जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज़ जीत

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया में यह भारत की पहली टी20 सीरीज़ जीत थी। मंधाना (Smriti Mandhana) ने इसे बेहद खास बताया और कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

उन्होंने टीम के सामूहिक प्रयास की सराहना की और माना कि हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका निभाई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टीम की एकजुटता और बॉलिंग यूनिट की तारीफ करते हुए कहा कि विकेट लेना ही जीत की कुंजी थी।

आगे की चुनौती और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने स्वीकार किया कि अहम मौकों पर विकेट गंवाने से उनकी टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। उन्होंने दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी के 350वें मैच को खास बताया, हालांकि टीम जीत का तोहफा नहीं दे सकी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वनडे सीरीज़ में टीम पूरी मजबूती से वापसी की कोशिश करेगी, जहां एलिसा हीली अपने आखिरी मैचों के लिए तैयार हैं।

मंधाना ने साफ किया कि टीम ज्यादा जश्न में नहीं डूबेगी और अब फोकस ब्रिस्बेन में होने वाली वनडे सीरीज़ पर रहेगा। उनके मुताबिक, असली सफलता निरंतरता में है और टीम का लक्ष्य हर फॉर्मेट में मजबूती से प्रदर्शन करना है।

ये भी पढ़े : इरफ़ान पठान ने सुलझा दी अभिषेक शर्मा के बल्लेबाजी की समस्या, बताया कहाँ पर हो रही थी बड़ी गलती

Tagged:

smriti mandhana Jemimah Rodrigues IND W vs AUS W cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com