इन चार कारणों के चलते सिर्फ और सिर्फ टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026, दूसरा कोई नहीं देगा टक्कर

Published - 29 Jan 2026, 11:52 AM | Updated - 29 Jan 2026, 12:02 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। गत विजेता टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे।

वहीं, टीम इंडिया को इस बार खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है, और इसके पीछे चार महत्वपूर्ण कारण बताए जा रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि आखिर क्यों भारत को ट्रॉफी जीतने का दावेदार माना जा रहा है।

कप्तान सूर्या का अजेय रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। सूर्या के कप्तान बनने के बाद से भारत ने इस प्रारूप में एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई है। जबकि एशिया कप 2025 में भी भारत ने अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा किया था।

अभी तक सूर्या का रिकॉर्ड सीरीज और टूर्नामेंट जीतने में शत प्रतिशत बना हुआ है और यही कारण है कि उन्हें इस बार ट्रॉफी (T20 World Cup) जीतने का मुख्य दावेदार माना जा रहा है। वहीं, भारत पहली बार सूर्या की कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट खेलने मैदान पर उतरने वाला है।

टीम इंडिया की विस्फोटक बल्लेबाजी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने कहर बरपाकर रखा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने पहले मैच में 240 का आंकड़ा छुआ था तो दूसरे मैच में 209 रन का टारगेट केवल 15.2 ओवर में चेज कर लिया।

इसके बाद गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने 154 रन का लक्ष्य 10 ओवर में हासिल कर लिया। इसके बाद साफ है कि भारतीय टीम विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भी इसी तरह का खेल दिखाने वाली है, जिसके कारण अभी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों के हाथ-पाव फुलते नजर आ रहे हैं।

7 गेंदबाजों का ऑप्शन मौजूद

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास पांच या छह नहीं बल्कि पूरे सात गेंदबाजों का ऑप्शन मौजूद रहने वाला है। प्रमुख गेंदबाजों में जहां अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के विकल्प मौजूद हैं तो ऑलराउंडर श्रेणी में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल का नाम शामिल हैं, जो गेंदबाजी करने और विकेट चटकाने की काबिलियत रखते हैं।

जबकि अभिषेक शर्मा भी लेफ्ट आर्म बॉलिंग और तिलक वर्मा ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। यानी भारत के पास प्लेइंग इलेवन में नंबर 8 तक बैटिंग के साथ-साथ, कुल सात बॉलिंग विकल्प भी रहने वाले हैं।

SA U19 vs SL U19 Match Prediction in Hindi, 34th ODI: मैच में किसका चलेगा जादू? जानें पूरी रिपोर्ट

T20 World Cup: घरेलू प्रशंसकों का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला है और ऐसे में भारतीय प्रशंसकों का सपोर्ट टीम इंडिया को मिलने वाला है। भारत लीग चरण के तीन मैच घरेलू मैदानों पर खेलेगा और यहां पर भारी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद होगी, जो कि टीम इंडिया का हौसला बढ़ाएंगे।

जबकि श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय प्रशंसकों भारी संख्या में पहुंचेंगे और टीम इंडिया को मैदान पर सपोर्ट करेंगे। बता दें कि, टीम इंडिया की जीत में जितना अहम योगदान खिलाड़ियों का होता है उतना ही अहम योगदान प्रशंसक भी निभाते हैं तो पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया को चीयर करते हैं। उम्मीद होगी कि इस बार भी फैंस मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट के लिए किया अपने नए कप्तान का ऐलान, 28 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

भारत ने।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com