DSG vs PC 16th T20 Prediction in Hindi: कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 07 Jan 2026, 01:38 PM

DSG vs PC 16th T20 Prediction
DSG vs PC 16th T20 SA20 League

SA20 2025-26: डरबन सुपर जायंट्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल SA20 लीग का 16वा मैच आज किंग्समीड, डरबन (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। डरबन सुपर जायंट्स टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 1 मैच जीता है और 2 मैच रद्द रहे हैं वह 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। प्रिटोरिया कैपिटल ने 5 में से 1 मैच जीते हैं और वह 7 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

दोनों टीम आज टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

DSG vs PC SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 5

  • डरबन सुपर जायंट्स ने जीते: 3

  • प्रिटोरिया कैपिटल ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: मैच नहीं मजाक बन गया! 6 रन में निपटी टीम, इंग्लैंड गेंदबाजों के आगे घुटने टेके

हालिया फॉर्म:

डरबन सुपर जायंट्स LLWWL
प्रिटोरिया कैपिटल LWLLL

किंग्समीड, डरबन पिच रिपोर्ट:

यह मैच किंग्समीड, डरबन (दक्षिण अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 10 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 141 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने वाली टीम की जीत: 60%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 62%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs43 Runs43 Runs
10 Overs65 Runs68 Runs
15 Overs103 Runs112 Runs
20 Overs154 Runs161 Runs

DSG vs PC 16th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शेरफेन रदरफोर्ड: प्रिटोरिया कैपिटल के तरफ से इन्होंने अभी तक 3 मैच में 119 रन बनाए हैं। पिछले मैच में 47 रन बनाए थे इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • डेवॉन कॉनवे: डरबन सुपरजाइंट्स के सलामी बल्लेबाज हैं यह 4 पारियों में 111 रन बना चुके हैं। इस मैच में पावर-प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।

DSG vs PC 16th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • टाइमल मिल्स: प्रिटोरिया कैपिटल टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं इन्होंने अभी तक 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की संभावना है।

  • नूर अहमद: डरबन सुपर जायंट्स के प्रमुख स्पिनर हैं। इन्होंने अभी तक 4 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे इस मैच में भी अपने प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं।

DSG vs PC 16th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

डरबन सुपर जायंट्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। डरबन सुपर जायंट्स हेड-टू-हेड आंकड़ों में प्रिटोरिया कैपिटल से आगे रही है। इस मैदान पर भी डरबन सुपर जायंट्स का जीत प्रतिशत 50% है वहीं पप्रिटोरिया कैपिटल का जीत प्रतिशत 33% है। डरबन सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी यूनिट भी काफी मजबूत है।

DSG vs PC 16th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

डरबन सुपर जायंट्स: डेवॉन कॉनवे, केन विलियमसन, जोस बटलर, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), इवान जोन्स, डेविड वीज़, ईथन बॉश, डेरिन डुपाविलॉन, क्वेना मफाका, नूर अहमद

प्रिटोरिया कैपिटल: कॉनर एस्टरहुइज़न, ब्राइस पार्सन्स, शाई होप (विकेटकीपर), विहान लुब्बे, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, टाइमल मिल्स, लुंगी एनगिडी

डरबन सुपर जायंट्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल SA20 League के लिए स्क्वाड:

डरबन सुपर जायंट्स: डेवॉन कॉनवे, केन विलियमसन, जोस बटलर, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), इवान जोन्स, डेविड वीज़, ईथन बॉश, डेरिन डुपाविलॉन, क्वेना मफाका, नूर अहमद, गिस्बर्ट वेगे, एंडिले सिमेलेन, डेविड बेडिंगहम, गेराल्ड कोएट्ज़ी, मार्केस एकरमैन, साइमन हार्मर, दयान गैलीम

प्रिटोरिया कैपिटल: कॉनर एस्टरहुइज़न, ब्राइस पार्सन्स, शाई होप (विकेटकीपर), विहान लुब्बे, डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, केशव महाराज (कप्तान), लिज़ाद विलियम्स, टाइमल मिल्स, लुंगी एनगिडी, सिबोनेलो मखान्या, मीका ईल प्रिंस, कोडी यूसुफ, गिदोन पीटर्स, डैनियल स्मिथ, कीथ डडजन, जुनैद दाऊद, विल स्मीड, रोस्टन चेस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league Durban Super Giants Pretoria Capitals DSG vs PC 16th T20 Prediction DSG vs PC
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

डरबन सुपर जायंट्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

डरबन सुपर जायंट्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com